रेडमी के इस सस्ते फोन के लिए आया MIUI 12 का अपडेट, जानें क्या है खास

शाओमी के बजट स्मार्टफोन Redmi 8 को अब MIUI 12 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। शाओमी ने रेडमी 8 के लिए MIUI 12 का अपडेट ग्लोबल स्तर पर जारी किया है। ट्विटर भी कई यूजर्स न रेडमी 8 के लिए MIUI 12 के अपडेट की जानकारी दी है। अपडेट के साथ कंट्रोल सेंटर में बदलाव के साथ डार्क मोड जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। Redmi 8 के लिए जारी MIUI 12 के अपडेट का वर्जन V12.0.1.0.QCNMIXM है और इसकी साइज करीब 649MB है।
अब यदि आपके पास Redmi 8 फोन है और अपडेट आया है तो बेहतर होगा कि आप डाटा बैकअप ले लें और उसके बाद किसी अच्छे वाई-फाई कनेक्शन पर यह अपडेट करें। यदि आपको अपडेट नहीं मिला है तो आप फोन की सेटिंग में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।
अपडेट को लेकर सामने आई स्क्रीनशॉट से पता चला है कि नए अपडेट के बाद Redmi 8 के यूजर्स को नया कंट्रोल सेंटर मिलेगा जिसे आप राइट में ऊपर से नीचे की स्वाइप करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा होम स्क्रीन में भी कई बदलाव किए गए हैं और बग को भी फिक्स किया गया है। बता दें कि इसी साल अक्तूबर में शाओमी ने रेडमी 8 को भारत में लॉन्च किया है।
Redmi 8 की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए पी2आई स्पलैश रेसिस्टेंट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिला है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Redmi 8 का कैमरा
यूजर्स को इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 363 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा इस फोन के कैमरे में एआई पोट्रेट और एआई सेंस डिडक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।