Godrej Viroshield Review: 30 लीटर का एक बॉक्स जो किसी भी चीज को कर सकता है 360 डिग्री सैनेटाइज

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Dec 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Godrej VIROSHIELD 4 0 Review a Best 360 degree UVC Disinfecting box
Godrej Viroshield Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    कोरोना महामारी फैलने के बाद लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिली है। पहले हर एक चीज को सैनेटाइज या वायरस मुक्त करने का प्रयास नहीं किया जाता था लेकिन अब एक साधारण बिस्कुट के पैकेट को भी लोग सैनेटाइज करने लगे हैं लेकिन समस्या यह है कि खाने-पीने की चीजों को अल्कोहल या केमिकल युक्त सैनेटाइजर से सैनेटाइज करना उचित नहीं है, क्योंकि शरीर के अंदर जाने पर सैनेटाइजर नुकसान कर सकता है। अब समस्या का सबसे बड़ा समाधान यूवी ( UV) यानी अल्ट्रा वॉयलेट लाइट है।

    Godrej Viroshield Review: 30 लीटर का एक बॉक्स जो किसी भी चीज को कर सकता है 360 डिग्री सैनेटाइज

    अल्ट्रा वॉयलेट लाइट से आप इंसान के अलावा किसी भी चीज को सैनेटाइज कर सकते हैं और खास बात यह है कि इससे किसी सामान को नुकसान नहीं पहुंचता है और कई रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि हो गई है कि UV लाइट से कोरोना वायरस को 99 फीसदी तक खत्म किया जा सकता है। UV लाइट तीन तरह की होती है जिनमें ए, बी और सी शामिल हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए गोदरेज इंडिया ने Godrej VIROSHIELD 4.0 लॉन्च किया है जो कि UVC टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने टेस्ट करके सर्टिफाइड किया है।

    विज्ञापन

    Godrej VIROSHIELD 4.0 है क्या?

    Godrej Viroshield Review
    Godrej Viroshield Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    आपको बता दें कि Godrej VIROSHIELD 4.0 UVC टेक्नोलॉजी पर आधारित पर बॉक्स है जो कि किसी मिनी फ्रीज की तरह है। इसकी क्षमता 30 लीटर है। गोदरेज विरोशिल्ड COVID–19 और अन्य वायरस के साथ खतरनाक बैक्टीरिया को 2-6 गुणा कमजोर कर सकता है, यहां तक कि इन्हें खत्म भी कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इस यूवी सैनेटाइजर बॉक्स से कोरोना और इसके जैसे हानिकारक बैक्टीरिया से यब बॉक्स 99 फीसदी तक आपकी रक्षा करने में सक्षम है। इस बॉक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप बैटरी, दवा और पावरबैंक के अलावा किसी भी चीज को सैनेटाइज कर सकता है। इसकी बॉडी मेटल की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Godrej Viroshield Review: 30 लीटर का एक बॉक्स जो किसी भी चीज को कर सकता है 360 डिग्री सैनेटाइज

    इसमें 360 डिग्री सैनेटाइजेशन का इंतजाम है, इसके लिए इसमें चारों ओर से रिफ्लेक्टर और चार UV-C ट्यूब दिए गए हैं। यह 100 फीसदी लीक प्रूफ केबिनेट के साथ आता है। इसमें ऑटो पावर कट भी है। Godrej VIROSHIELD में आप रुमाल, पर्स, खिलौना, फोन से लेकर सब्जी और मास्क को भी महज छह मिनट में सैनेटाइज कर सकते हैं। इसमें दी गई यूवी लाइट की वेबलेंथ 254nm है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है और इसकी कीमत 9,490 रुपये है।

    Godrej VIROSHIELD 4.0 की परफॉर्मेंस

    Godrej Viroshield Review
    Godrej Viroshield Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने भी एक यूवी बॉक्स लॉन्च किया है जिसमें वायरलेस चार्जर दिया गया है। सैमसंग के यूवी बॉक्स की कीमत करीब 4,000 रुपये है लेकिन इस बॉक्स में आप सिर्फ फोन ही सैनेटाइज कर सकते हैं, जबकि Godrej VIROSHIELD 4.0 एक 30 लीटर का बड़ा यूवी बॉक्स में जिसमें आप किसी भी चीज को सैनटाइज कर सकते हैं और वह भी महज छह मिनट में। इसकी सबसे खास बात 360 डिग्री सैनेटाइजेशन है जो कि बैक्टीरिया या वायरस को 99 फीसदी तक खत्म करने की गारंटी देता है। बॉक्स को दरवाजे को खोलते ही पावर कट हो जाता है और फिर बंद करते ही ऑन होता है।

    Godrej Viroshield Review: 30 लीटर का एक बॉक्स जो किसी भी चीज को कर सकता है 360 डिग्री सैनेटाइज

    अब परफॉर्मेंस की बात करें तो Godrej VIROSHIELD 4.0 के सैनेटाइजेशन का समय छह मिनट है यानी यह बॉक्स छह मिनट में किसी चीज, खाने की वस्तु या गैजेट को वायरस मुक्त करता है। प्रत्येक 30 सेकेंड पर एक छोटी-सी बीप की आवाज आती है और छह मिनट पूरे होने के बाद लंबी अवधि की बीप की आवाज आती है। अच्छी बात यह है कि यदि छह मिनट बीत भी जाता है तो आपको बॉक्स से प्रोडक्ट को निकालने को लेकर बेचैन नहीं होना है क्योंकि इसमें ऑटो पावर कट का फीचर है। हमने रिव्यू के दौरान इस बॉक्स में दूध के पैकेट, मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, मास्क सब्जी, ईयरबड्स आदि को सैनटाइज किया।

    इसको रिव्यू करने के बाद हम यही सकते हैं कि आज घर की तमाम जरूरतों में यूवी सैनेटाइजर को भी शामिल करना जरूरी हो गया और आपकी इस जरूरत को Godrej VIROSHIELD 4.0 100 फीसदी तक पूरा कर सकता है। इसकी प्रमाणिकता को लेकर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे खुद ICMR ने अपनी लैब में टेस्ट किया है और उसके बाद ही इसकी बिक्री की अनुमति दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें