महज दो सप्ताह में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G फोन बना iPhone 12

एपल का नया आईफोन iPhone 12 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला 5जी स्मार्टफोन बन गया है। iPhone 12 (फर्स्ट इंप्रेशन) ने यह मुकाम लॉन्चिंग के बाद सेल शुरू होने के महज दो सप्ताह के अंदर पा लिया है। इसकी जानकारी रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट से मिली है। यह रिपोर्ट दुनिया के टॉप-10 5G स्मार्टफोन को लेकर तैयार की गई है।
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्तूबर महीने में 5जी स्मार्टफोन के मार्केट में iPhone 12 की हिस्सेदारी 16 फीसदी हो गई है। आईफोन ने अपनी यह जगह लॉन्चिंग के बाद बिक्री शुरू होने के महज दो सप्ताह के अंदर बनाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 12 8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर और सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी 4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है।
Apple आमतौर पर हर साल नए आईफोन की लॉन्चिंग सितंबर में होती है, लेकिन इस साल महामारी के कारण iPhone 12 सीरीज की लॉन्चिंग अक्तूबर में हुई है, हालांकि देर से लॉन्चिंग के बाद भी iPhone 12 की मांग काफी ज्यादा है।
बता दें कि एपल ने आईफोन 12 सीरीज तहत चार आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा और सस्ता आईफोन iPhone 12 mini है। आईफोन 12 सीरीज के चारों फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सभी आईफोन में एपल का नया चिपसेट A14 बायोनिक है। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर और ईयरफोन नहीं मिलेगा।
दुनिया के टॉप-10 5जी स्मार्टफोन
iPhone 12iPhone 12 PROSamsung Galaxy Note 20 Ultra 5GHuawei Nova 7 5GHuawei P40 5GOppo A72 5GHuawei P40 Pro 5GSamsung Galaxy Note 20 5GSamsung Galaxy S20 Plus 5GOppo Reno 4 SE