इंतजार खत्म: OpenAI ने लॉन्च किया अपना सर्च इंजन, गूगल से होगा कड़ा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Nov 2024 10:59 AM IST
सार

SearchGPT के रिजल्ट्स के साथ संबंधित वेब सोर्स के लिंक भी मिलते हैं, जिसके लिए पहले किसी सर्च इंजन पर जाना पड़ता था। यह फिलहाल ChatGPT Plus और टीम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा SearchGPT की वेटिंग लिस्ट में शामिल यूजर्स को भी आज से यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
OpenAI launches ChatGPT search for paid users againts Google
openai SearchGPT - फोटो : openai

    विस्तार

    तमाम कयासों और एक लंबे इंतजार के बाद OpenAI ने अपने सर्च इंजन SearchGPT को लॉन्च कर दिया है। SearchGPT का प्रोटोटाइप जारी करने के बाद ChatGPT मॉडल को इस तरह से ट्रेंड किया गया है कि यह रीयल-टाइम आंसर दे सके। OpenAI के अनुसार अब यूजर्स तेज और समय पर आंसर प्राप्त कर सकते हैं।

    SearchGPT के रिजल्ट्के साथ संबंधित वेब सोर्स के लिंक भी मिलते हैं, जिसके लिए पहले किसी सर्च इंजन पर जाना पड़ता था। यह फिलहाल ChatGPT Plus और टीम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा SearchGPT की वेटिंग लिस्ट में शामिल यूजर्स को भी आज से यह सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन

    एंटरप्राइज और एजुकेशन यूजर्स को अगले कुछ हफ्तों में एक्सेस मिल जाएगा। OpenAI अगले कुछ महीनों में सभी फ्री यूजर्स के लिए भी इस फीचर को रोल आउट करेगा। ChatGPT Search, OpenAI के GPT-4 मॉडल के एक हाईब्रिड वर्जन द्वारा संचालित है, जो वेब से रीयल-टाइम जानकारी और तस्वीरें प्रदान करता है, जैसे कि स्पोर्ट्स स्कोर, समाचार अपडेट, स्टॉक प्राइस और स्रोतों लिंक भी शामिल करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें