Alert: सरकार ने दी चेतावनी, SBI के नाम पर आपके साथ हो सकती है ठगी
SBI REWARDS SCAM: एक नया स्कैम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नाम पर हो रहा है। अगर आपको भी एक मैसेज मिला है जिसमें SBI रिवार्ड्स रिडीम करने के लिए APK फाइल डाउनलोड करने को कहा गया है, तो सावधान हो जाइए। यह मैसेज पूरी तरह फर्जी है और आपकी निजी जानकारी चुराने के लिए भेजा जा रहा है।

विस्तार
देश में किसी के साथ भी किसी भी वक्त साइबर ठगी हो सकती है। हर दिन किसी-ना-किसी को अलग-अलग तरीके से चूना लगाया जा रहा है। एक नया स्कैम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नाम पर हो रहा है। अगर आपको भी एक मैसेज मिला है जिसमें SBI रिवार्ड्स रिडीम करने के लिए APK फाइल डाउनलोड करने को कहा गया है, तो सावधान हो जाइए। यह मैसेज पूरी तरह फर्जी है और आपकी निजी जानकारी चुराने के लिए भेजा जा रहा है। PIB फैक्ट चेक ने इस बारे में एक चेतावनी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मैसेज से बचें। पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कभी भी एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से कोई लिंक या APK फाइल भेजने का काम नहीं करता।
एसबीआई के नाम पर फर्जी मैसेज में ग्राहकों को यह बताया जा रहा है कि वे अपने SBI रिवार्ड्स को रिडीम कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें एक खास लिंक पर क्लिक करके APK फाइल डाउनलोड करनी होगी। इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से आपका फोन मैलवेयर या वायरस की चपेट में आ सकता है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी जैसे बैंक अकाउंट डीटेल, पासवर्ड, आदि चोरी हो सकते हैं।
- अनजान लिंक या फाइल डाउनलोड न करें:यदि आपको कोई संदिग्ध मैसेज या लिंक मिलता है, तो उस पर क्लिक न करें और न ही कोई APK फाइल डाउनलोड करें।
- फर्जी मैसेज को रिपोर्ट करें:ऐसे किसी भी मैसेज की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें और लोगों को इसके बारे में जागरूक करें।
- साइबर सुरक्षा पर ध्यान दें:अपने फोन और अन्य डिवाइसों में केवल विश्वसनीय सोर्स से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
- Fact Check: ट्राई की ओर से फ्री में मिल रहा तीन महीने का रिचार्ज, 200GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग
- Child Care: बच्चे कर रहे हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो फोन में करें ये सेटिंग
- iOS 18.2 Update: iPhone को मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स, इमेज प्लेग्राउंड से लेकर ChatGPT तक
- iPhone में आ गया कॉल रिकॉर्डिंग, ऐसे करें इस्तेमाल