Fact Check: ट्राई की ओर से फ्री में मिल रहा तीन महीने का रिचार्ज, 200GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

Free Recharge:

एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि TRAI देश के सभी नागरिकों को फ्री रिचार्ज दे रहा है। इसके तहत सभी लोगों को 200 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई

A message circulating with a link, allegedly from TRAI claims to offer free mobile recharge
TRAI FREE RECHARGE - फोटो : social media

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लिंक भी शेयर किया गया है। इस मैसेज में दावा किया गया है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) सभी भारतीय नागरिकों को मुफ्त मोबाइल रिचार्ज दे रहा है, हालांकि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है और PIB ने इस प्रकार के किसी भी मुफ्त रिचार्ज का कोई एलान नहीं किया है।

    PIB ने स्पष्ट किया है कि यह मैसेज गलत जानकारी फैलाने का प्रयास है, जिससे लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने बताया कि यह लिंक एक जालसाजी का हिस्सा है और इस पर क्लिक करने से निजी डेटा के चोरी होने का खतरा हो सकता है।

    सावधानी बरतें:

    ऐसे फर्जी संदेशों से सावधान रहें और इन पर क्लिक न करें। विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर अपराधी इस प्रकार के झूठे दावों का सहारा लेकर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुराने का प्रयास करते हैं।

    सुरक्षा के लिए सुझाव:

    • किसी अनजान स्रोत से मिले लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।
    • यदि किसी संदेश में असाधारण लाभ का दावा किया जा रहा है, तो उसकी सच्चाई की जांच करें।
    • साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध लिंक को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा न करें।
    और पढ़ें...