Child Care: बच्चे कर रहे हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो फोन में करें ये सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Nov 2024 03:55 PM IST
सार

Tips of Social Media: टेक कंपनियों ने अपने फोन और एप में ही इस तरह की सुविधाएं दी हैं जिनकी मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों के सोशल मीडया अकाउंट को मॉनिटर कर सकते हैं और फोन में जरूरी सेटिंग भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
If children are using social media then make these settings in the phone
safety tips for kids - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    बच्चों द्वारा सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल आज बहुत ही मुश्किल काम है, हालांकि टेक कंपनियों की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि टेक कंपनियों ने अपने फोन और एप में ही इस तरह की सुविधाएं दी हैं जिनकी मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों के सोशल मीडया अकाउंट को मॉनिटर कर सकते हैं और फोन में जरूरी सेटिंग भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

    प्राइवेसी सेटिंग्स को कस्टमाइज करें

    • सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को एडजस्ट करें ताकि केवल परिचित लोग ही बच्चों की प्रोफाइल देख सकें। उदाहरण के लिए प्रोफाइल को "Private" रखें ताकि केवल दोस्तों को ही उनकी पोस्ट दिखे। लोकेशन शेयरिंग को डिसेबल कर दें, ताकि बच्चे की लोकेशन किसी के साथ साझा न हो।

    कंटेंट फिल्टरिंग सेटिंग्स

    • आपत्तिजनक सामग्री से बच्चों को बचाने के लिए कंटेंट फिल्टरिंग का उपयोग करें। YouTube, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट फिल्टरिंग विकल्प मौजूद होते हैं, जिन्हें "Restricted Mode" में सेट किया जा सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें