GPT 4.1: OpenAI ने लॉन्च किया नया एआई मॉडल, अब कोडिंग होगी पहले से फास्ट और बेहतर
OpenAI के अनुसार, GPT-4.1 सीरीज में लार्जर कॉन्टेक्स्ट विंडो की सुविधा दी गई है, जो अब 1 मिलियन टोकन तक की जानकारी एक बार में प्रोसेस कर सकती है। इसके अलावा, यह मॉडल लंबे टेक्स्ट को बेहतर समझने और इस्तेमाल करने में भी सक्षम है। नया मॉडल जून 2024 तक के नॉलेज बेस के साथ आता है।

विस्तार
AI टेक्नोलॉजी की दुनिया में OpenAI ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए फ्लैगशिप मॉडल GPT-4.1 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने GPT-4.1 Mini और GPT-4.1 Nano भी पेश किए हैं। इन नए मॉडल्स को खासतौर पर जटिल कोडिंग क्षमताओं के लिए डिजाइन किया गया है।
OpenAI के अनुसार, GPT-4.1 सीरीज में लार्जर कॉन्टेक्स्ट विंडो की सुविधा दी गई है, जो अब 1 मिलियन टोकन तक की जानकारी एक बार में प्रोसेस कर सकती है। इसके अलावा, यह मॉडल लंबे टेक्स्ट को बेहतर समझने और इस्तेमाल करने में भी सक्षम है। नया मॉडल जून 2024 तक के नॉलेज बेस के साथ आता है।
OpenAI का कहना है कि GPT-4.1, पुराने मॉडल GPT-4o की तुलना में कोडिंग टास्क में ज्यादा सटीक और प्रभावी साबित हो रहा है। इसमें जटिल कोडिंग समस्याओं को एजेंटिक (स्वतंत्र निर्णय क्षमता के साथ) हल करने, फ्रंटेंड कोडिंग, कम अनावश्यक एडिट्स, विभिन्न फॉर्मेट्स को फॉलो करने में ज्यादा भरोसेमंद परिणाम मिलते हैं।