X: 49 मिलियन फॉलोअर्स से भी खुश नहीं हैं अभिताभ बच्चन, कहा- नहीं बढ़ रहे फॉलोअर्स
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भले ही फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे उनके फैंस थोड़ा हैरान रह गए।

विस्तार
बॉलीवुड को महानायक अभिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ने से परेशान हैं। मजे की बात यह है कि एक्स पर उनके 49 मिलियन यानी 4.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं, बावजूद उन्हें फॉलोअर्स की कमी महसूस हो रही है। एक्स पर उनके कुल फॉलोअर्स 4,90,36,772 हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट करके दी है।
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भले ही फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे उनके फैंस थोड़ा हैरान रह गए।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने फॉलोअर्स न बढ़ने की शिकायत करते हुए एक मजाकिया अंदाज में पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि धन्यवाद उन सबका जिन्होनें मदद के कई example बताए, की फ़ॉलोवर्स कैसे बढ़ा सकते हैं। क्षमा चाहता हूँ- एक भी काम नहीं आया। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में लोगों से फॉलोअर्स बढ़ाने के तरीके भी पूछे थे।