अमर उजाला
Tue, 15 April 2025
अगर आपका Windows लैपटॉप धीरे-धीरे काम करने लगा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है।
इन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने लैपटॉप की स्पीड को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार टिप्स...
जब भी आप लैपटॉप ऑन करते हैं, कई प्रोग्राम्स ऑटोमेटिकली साथ में शुरू हो जाते हैं जो सिस्टम को धीमा करते हैं। Ctrl+Shift+Esc दबाकर Task Manager खोलें और गैर-जरूरी प्रोग्राम्स पर राइट क्लिक कर “Disable” चुनें।
आपके लैपटॉप की हार्ड डिस्क में फालतू फाइलें और जंक डेटा स्पेस घेरकर स्पीड कम कर देते हैं। सर्च बार में Disk Cleanup टाइप करें। ड्राइव सेलेक्ट करें और फालतू फाइलें डिलीट करें।
बहुत से ऐसे प्रोग्राम्स होते हैं जिन्हें हम इन्स्टॉल तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में कभी इस्तेमाल नहीं करते। ये बैकग्राउंड में RAM खपत करते रहते हैं। इन्हें अनइंस्टॉल करें।
कई बार सिस्टम स्लो इसीलिए हो जाता है क्योंकि पुराने वर्जन के ड्राइवर या Windows अपडेट नहीं हुए होते। Windows Update पर जाएं और सभी अपडेट्स इंस्टॉल करें।
अगर आपका लैपटॉप अभी भी HDD पर है, तो SSD में अपग्रेड करना स्पीड बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका है। SSD से Windows का बूट टाइम और एप्स की ओपनिंग स्पीड कई गुना तेज हो जाती है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें