Meta: मुसीबत में जकरबर्ग, Instagram और WhatsApp से धोना पड़ सकता है हाथ
यह मुकदमा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में शुरू हुआ था। 2020 में दाखिल इस केस में फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने Meta (तब Facebook) पर आरोप लगाया था कि उसने Instagram और WhatsApp को प्रतिस्पर्धा खत्म करने और सोशल मीडिया पर अवैध रूप से एकाधिकार बनाने के इरादे से खरीदा था।

विस्तार
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Meta एक ऐतिहासिक एंटीट्रस्ट ट्रायल का सामना कर रही है, जो कंपनी को Instagram और WhatsApp को अलग करने के लिए मजबूर कर सकता है। Meta ने इन दोनों स्टार्टअप्स को एक दशक पहले खरीदा था और अब ये कंपनी के सबसे बड़े बिजनेस पिलर बन चुके हैं।
यह मुकदमा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में शुरू हुआ था। 2020 में दाखिल इस केस में फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने Meta (तब Facebook) पर आरोप लगाया था कि उसने Instagram और WhatsApp को प्रतिस्पर्धा खत्म करने और सोशल मीडिया पर अवैध रूप से एकाधिकार बनाने के इरादे से खरीदा था।
FTC के मुताबिक मार्क जकरबर्ग की रणनीति “प्रतिस्पर्धा से बेहतर है खरीदना” पर अमल करते हुए Facebook ने उन कंपनियों को खरीदा जो उसके लिए खतरा बन सकती थीं। इसी योजना के तहत पहले Instagram को और फिर WhatsApp को खरीदा गया।
Instagram और WhatsApp की खरीदारी कैसे बनी सवाल का कारण

Facebook ने 2012 में Instagram को करीब 1 बिलियन डॉलर में खरीदा था। उस वक्त यह एक छोटी फोटो-शेयरिंग एप थी। इसके दो साल बाद, 2014 में Facebook ने WhatsApp को 22 बिलियन डॉलर में खरीदा। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स ने Facebook को मोबाइल यूजर्स के बीच फिर से लोकप्रिय बनाने में मदद की, खासतौर पर युवा पीढ़ी में।
FTC का कहना है कि Facebook ने जानबूझकर उन नई कंपनियों को खरीदा जो भविष्य में उसकी प्रतिस्पर्धी बन सकती थीं, हालांकि Meta का कहना है कि यह मुकदमा "हकीकत से परे है" और आज Instagram, WhatsApp, Facebook सब TikTok, YouTube, iMessage और X जैसी सेवाओं के साथ बराबरी से प्रतिस्पर्धा करते हैं।
- Alert: यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, सरकार ने दी चेतावनी
- Bluetooth Tips: ईयरबड्स के साथ हो रही है पेयरिंग की दिक्कत? ये 10 टिप्स आएंगे काम
- Made in China: चीन में ही सबसे ज्यादा आईफोन क्यों बनवाता है एपल, टीम कुक ने दिया जवाब
- Electric Brush: इलेक्ट्रिक ब्रश काम के हैं भी या खाली दिखावा, जानें इसके फायदे और नुकसान