भारत में सिर्फ 25 प्रतिशत व्यस्क ही करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

डिजिटल इंडिया को लेकर सरकार भले की कितने दावे कर ले, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत में सिर्फ 25 फीसदी व्यस्क ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका मतलब है कि 75 प्रतिशत लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
इसके अलावा 80 फीसदी आबादी को फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडीयि साइट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसका खुलासा प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी एक रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में 37 अन्य देशों को भी शामिल किया गया है।
इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया पहले स्थान पर है जहां 96 फीसदी व्यस्क इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के अधिकतर देश इंटरनेट के उपयोग में आगे हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्वीडन, कनाडा, अमेरिका, इजराइल, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और स्पेन में करीब 9 से 10 फीसदी लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2013 में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले व्यस्कों की संख्या 12 फीसदी थी जो 2017 में बढ़कर 22 फीसदी हुई, हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं की संख्या 8 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी तक पहुंच गई।