गूगल क्रोम का एंड्रॉयड ऐप हुआ अपडेट, अब ऑफलाइन भी पढ़ सकेंगे आर्टिकल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Google Chrome Android updates Now gets Auto Downloads Articles for Offline Reading
google chrome android

    गूगल क्रोम का एंड्रॉयड मोबाइल के लिए नया अपडेट जारी हुआ है। एंड्रॉयड यूजर्स अब गूगल क्रोम के जरिए ऑफलाइन भी कंटेंट पढ़ सकेंगे। दरअसल ऐप के नए अपडेट के बाद यह नेटवर्क होने पर कंटेंट को खुद ही डाउनलोड कर लेगा जिसके बाद नेटवर्क जाने पर भी आप आसानी से ऑफलाइन कंटेंट पढ़ सकेंगे।

    क्रोम के नए अपडेट को लेकर गूगल ने कहा है कि जब भी आप किसी नेटवर्क से जुड़ेंगे तो आपकी लोकेशन और आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री के आधार गूगल क्रोम कंटेंट को डाउनलोड कर लेगा। इसके बाद आप इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी ऑफलाइन कंटेंट और आर्टिकल पढ़ सकेंगे।

    विज्ञापन

    अगर आप भी गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो डाउनलोडेड कंटेंट आपको क्रोम ऐप के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा। डाउनलोड सेक्शन में आप ऐप के दायीं और दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करके जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि दिसंबर 2016 में गूगल क्रोम ने एंड्रॉयड ऐप के लिए ऑफलाइन मोड जारी किया था, हालांकि अभी तक आपको खुद ही किसी कंटेंट या वेब पेज को डाउनलोड करना पड़ता था लेकिन अब यह काम ऐप खुद ही कर देगा।

    गौरतलब है कि गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड मैसेज का वेब वर्जन जारी किया है जिसके बाद आप एंड्रॉयड मैसेज का डेस्कटॉप और लैपटॉप पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो अब आप अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप से भी टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें