अब सिर्फ 129 रुपये मेंं ले सकेंगे अमेजॉन की प्राइम मेंबरशिप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Amazon Prime Monthly Subscription Launched at Rs 129 in India
Amazon Prime

    ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन इंडिया ने चुपके से नए प्राइम मेंबरशिप की घोषणा कर दी है। अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप अब सिर्फ 129 रुपये में एक महीने के लिए ली जा सकती है। इसके लिए पेेमेंट करने के लिए अभी सिर्फ डेबिट और क्रेडिट कार्ड का ही विकल्प कंपनी ने दिया है।

    वैसे अगर आप सालाना प्लान सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि 129 रुपये का विकल्प अभी कुछ ही लोगों को मिल रहा है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे सभी के लिए जारी करेगी।

    विज्ञापन

    वहीं एक साल के लिए अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप 999 रुपये है। वैसे हिसाब लगाया जाए तो एक साल की मेंबरशिप ही फायदे वाली है। बता दें कि 2016 में अमेजॉन की प्राइम मेंबरशिप 499 रुपये में एक साल की वैधता के साथ लॉन्च हुई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि प्राइम मेंबरशिप के तहत अमेजॉन दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरू में 2 घंटे के भीतर डिलीवरी का दावा करती है। इसके अलावा इसके तहत लोगों को अमेजॉन वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही प्राइम मेंबर्स को कई सारे एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी मिलते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें