Myntra ने लॉन्च किया अपना पहला फिटनेस ट्रैकर, जानें कीमत व फीचर्स

फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स साइट मिंत्रा ने भारत में अपना पहला फिटबैंड ब्लिंक गो (Blink Go) लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4,199 रुपये है और इसकी बिक्री 22 जून से होगी। कंपनी के दावे के मुताबिक इस फिटनेस बैंड को मिंत्रा-जबॉन्ग इनोवेशन लैब ने तैयार किया है।
इसकी लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी ने कहा है कि इस नए फिटनेस बैंड के जरिए यूजर्स अपना फिटनेस ट्रैक कर सकेंगे और फिटनेस का गोल सेट कर सकेंगे। इस बैंड के फीचर्स की बात करें तो इसमें एक्टिविटी ट्रैकर के लिए कैलोरी, स्टेप्स, स्लिप और डिस्टेंस जैसे फीचर्स हैं।
इसके अलावा इस फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा ताकि नोटिफिकेशन मिल सके। इसमें हृदय की गति को मापने के लिए हार्टरेट सेंसर है। इसमें टीएफटी डिस्प्ले है। इसके अलावा इस बैंड के जरिए आप साप्ताहिक सोने का एक गोल सेट कर सकते हैं। इसकी 22-25 जून के बीच होगी और इस दौरान इस पर छूट भी मिलेगी।