CES 2020 में OnePlus लांच करेगा अपना पहला कॉन्सेप्ट फोन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) जल्द ही अपना पहला कॉन्सेप्ट फोन दुनिया के सामने रखेगा। वनप्लस अगले साल लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में इसपर से परदा उठाएगा।
जानकारी के मुताबिक इस फोन को वनप्लस कॉन्सेप्ट वन (OnePlus Concept One) नाम दिया गया है। इसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में सात जनवरी 2020 को दुनिया के सामने लाया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि यूजर्स को स्मूथ और अधिक बेहतर अनुभव देने वाला यह फोन नई सीरीज का पहला फोन होगा। माना जा रहा है कि इस फोन की डिस्प्ले बड़े फीचर के रूप में सामने आ सकती है।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही 8 सीरीज (OnePlus 8 Series) को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही 8 सीरीज से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई हैं, जिनमें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी मिली हैं। इसके अलावा हाल ही में वनप्लस 8 और 8 प्रो फोन के लॉन्च की जानकारी भी सामने आई थी। दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो कंपनी अब इस सीरीज की लाइट रेंज लेकर आएगी, जिसमें वनप्लस 8 लाइट (OnePlus 8 Lite) पहला स्मार्टफोन शामिल होगा।
- फिनलैंड ने शुरू किया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिखाने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स
- एपल आईफोन का नाइट शिफ्ट मोड पहुंचा सकता है आपकी आंखों को नुकसान
- एयरटेल ने लॉयंसगेट प्ले से की साझेदारी, प्रीमियम कंटेंट के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का मिलेगा तोहफा
- टैरिफ महंगे होने के बाद बेस्ट है पोस्टपेड प्लान, ग्राहकों को फायदे-ही-फायदे