एपल आईफोन का नाइट शिफ्ट मोड पहुंचा सकता है आपकी आंखों को नुकसान
विज्ञापन

एपल ने आईफोन में नाइट मोड को इस तरह से डिजाइन किया गया था जिससे कम रोशनी में डिवाइस का इस्तेमाल करने के दौरान आपकी आंखों को आराम मिले। हालांकि, एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि आईफोन का नाइट मोड आराम से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के शोधार्थियों द्वारा किए गए इस अध्ययन में तर्क दिया गया है कि दिन के समय हम पीली रोशनी का ज्यादा सामना करते हैं जबकि शाम के समय नीली रोशनी का। ऐसे में सोने के समय हमारे शरीर पर नीली रोशनी के प्रभाव की संभावना ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
इससे यह पता चलता है कि नाइट शिफ्ट मोड, जो शाम के समय धीमी और शांत रोशनी का इस्तेमाल करता है और दिन में चटख रंगों का इस्तेमाल करता है, उसे इसका उलटा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन