टैरिफ महंगे होने के बाद बेस्ट है पोस्टपेड प्लान, ग्राहकों को फायदे-ही-फायदे

दूरसंचार बाजार में टैरिफ प्लान की बढ़ी हुई कीमत की वजह से लोगों को बहुत निराशा हुई हैं। ग्राहकों को कॉलिंग और डाटा के लिए पहले के मुकाबले अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। इसी कारण लोग अपने लिए कम कीमत वाले टैरिफ प्लान खोज रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने दिसंबर की शुरुआत से ही प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। हालांकि, सभी टेलीकॉम कंपनियों ने पोस्टपेड प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है, तो आइए जानते हैं क्या नई टैरिफ लागू होने के बाद पोस्टपेड प्लान लेना फायदे का सौदा रहेगा?

एयरटेल का शुरुआती पोस्टपेड प्लान 499 रुपये का है जिसमें कुल 75 जीबी डाटा मिलता है। डाटा के मामले में आपको पोस्टपेड में ज्यादा फायदा है, क्योंकि अधिक वीडियो देखने वालों के लिए 75 जीबी डाटा बहुत है। रोज के तौर पर बांटें तो हर रोज 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। पोस्टपेड प्लान में आपको तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, वहीं एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है। वहीं ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी एक साल के लिए मिल रहा है। ये सभी सुविधाएं किसी प्रीपेड प्लान में नहीं मिलेंगी।

idea
आइडिया के पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है जिसमें कुल 40 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस की भी सुविधा है। इसमें फोन की सिक्योरिटी भी मिल रही है। ओटीटी एप की बात करें तो इसमें जी5 और इरोज नाउ समेत खई सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। वहीं यदि आप आइडिया का 499 रुपये से ऊपर का प्लान लेते हैं तो एक साल के लिए अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- जेबीएल ला रहा है अनलिमिटेड बैटरी लाइफ वाला वायरलेस हेडफोन
- निगलने में कठिनाई महसूस करने वालों की मदद करेगा यह डिस्पोजेबल स्टिकर
- 2020 तक नहीं मिलने वाली है राहत, आउटगोइंग कॉलिंग के लिए देने होंगे 6 पैसे प्रति मिनट
- काम की खबर : जियो फाइबर यूजर्स को मुफ्त में मिलेगा सेट-टॉप बॉक्स, जानें इसके बारे में सबकुछ