X Update: एलन मस्क करने जा रहे हैं बड़ा बदलाव, नहीं दिखेंगे पोस्ट के लाइक्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 May 2024 02:30 PM IST
सार

एक्स का यह बदलाव ठीक उसी तरह होगा जैसे यूट्यूब पर है। यूट्यूब यूजर्स लाइक्स को प्राइवेट कर सकते हैं, हालांकि एक्स में यह बदलाव कब से होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल यूजर्स के पास लाइक्स को हाइड करने का कोई ऑप्शन नहीं है।

X to make Likes private and says public info for trolling
X New App - फोटो : X

    विस्तार

    एक्स के मालिक एलन मस्क अपने प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। जल्द ही एक्स पर लाइक्स दिखने बंद हो जाएंगे। फिलहाल एक्स के किसी पोस्ट पर लाइक्स, व्यूज की संख्या दिखती है लेकिन जल्द ही यह बंद होने वाला है। इस बदलाव की पुष्टि भी कंपनी की ओर से कर दी गई है।

    एक्स इंजीनियरिंग के डायरेक्टर Haofei Wang ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। लाइक्स रिमूव करने का मतलब है कि किसी पोस्ट को कितने लोगों ने लाइक्स किया है, यह उस यूजर के अलावा किसी और को पता नहीं चलेगा। दरअसल एक्स लाइक्स को प्राइवेट करने जा रहा है।

    एक्स का यह बदलाव ठीक उसी तरह होगा जैसे यूट्यूब पर है। यूट्यूब यूजर्स लाइक्स को प्राइवेट कर सकते हैं, हालांकि एक्स में यह बदलाव कब से होगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल यूजर्स के पास लाइक्स को हाइड करने का कोई ऑप्शन नहीं है। बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने twitter.com यूआरएल को भी खत्म किया है। पहले ट्विटर डॉट पर जाने पर वह एक्स X पर रीडायरेक्ट होता था और अब सिर्फ X.com ही है। यूआरएल ट्विटर की आखिरी निशानी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें