Meta: इस देश ने मार्क जकरबर्ग पर लगाया 1830 करोड़ रुपये का जुर्माना, यह है वजह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Apr 2025 10:03 AM IST
सार

यह जुर्माना 2023 में फेडरल कंप्टिशन एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन कमीशन (FCCPC) द्वारा लगाया गया था। यह कार्रवाई नाइजीरिया डाटा प्रोटेक्शन कमीशन के साथ मिलकर की गई एक संयुक्त जांच के आधार पर हुई, जिसमें उपभोक्ता डेटा के कई उल्लंघनों का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Nigeria fines Meta 220 million dollars for Facebook and WhatsApp data misuse
Mark Zuckerberg - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक दिग्गज Meta प्लेटफॉर्म (Facebook और WhatsApp की मूल कंपनी) को नाइजीरिया में एक बड़ा झटका लगा है। देश के कंप्टिशन एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन ट्रिबूनल ने $220 मिलियन (लगभग ₹1,830 करोड़) के जुर्माने को सही ठहराते हुए Meta की अपील को खारिज कर दिया है।

    यह जुर्माना 2023 में फेडरल कंप्टिशन एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन कमीशन (FCCPC) द्वारा लगाया गया था। यह कार्रवाई नाइजीरिया डाटा प्रोटेक्शन कमीशन के साथ मिलकर की गई एक संयुक्त जांच के आधार पर हुई, जिसमें उपभोक्ता डेटा के कई उल्लंघनों का खुलासा हुआ।

    विज्ञापन

    FCCPC के प्रवक्ता ओनदाजे इजाग्वु के अनुसार, ट्रिब्यूनल ने पाया कि Meta और WhatsApp ने कई गैरकानूनी कार्य किए जिनमें नाइजीरियाई उपयोगकर्ताओं के डेटा को अनधिकृत रूप से साझा किया, भेदभावपूर्ण तरीके से डेटा हैंडलिंग, अपने बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग शामिल हैं। इन कार्यों को नाइजीरिया के उपभोक्ता संरक्षण और डेटा प्राइवेसी कानूनों का उल्लंघन माना गया। इसके साथ ही, Meta को FCCPC की जांच में हुए खर्चों के लिए अतिरिक्त $35,000 का भुगतान भी करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें