YouTube: यूट्यूब में भी आ गया एआई ओवरव्यू, अब वीडियो में मिलेगा सवाल का जवाब
उदाहरण के लिए, यदि कोई यूजर टूटी हुई कुर्सी की मरम्मत का DIY वीडियो खोजता है, तो उसे वीडियो का इंट्रो या गैर-जरूरी हिस्सा देखने की जरूरत नहीं होगी। AI सीधा उस क्लिप पर ले जाएगा जहां कुर्सी के पैर को कैसे ठीक करें, यह दिखाया जा रहा हो।

विस्तार
YouTube ने एक बड़ी घोषणा की है। उसने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर Google Search के AI Overviews फीचर का एक नया वर्जन टेस्ट कर रहा है। इस नए फीचर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यूजर्स को उनके सर्च किए गए सवालों के जवाब में टेक्स्ट की बजाय वीडियो क्लिप्स दिखाई जाएंगी। ये क्लिप्स एक carousel (स्लाइडर) में होंगी, जिसमें उस विषय से संबंधित YouTube वीडियो के हिस्से दिखाए जाएंगे।
Google ने अपनी सपोर्ट पेज पर इस फीचर की जानकारी दी है। फिलहाल यह केवल अमेरिका में YouTube Premium सब्सक्राइबर्स के एक छोटे समूह के लिए उपलब्ध है। यह फीचर केवल अंग्रेज़ी भाषा में और कुछ चुने हुए विषयों पर ही काम करेगा। जब यूजर YouTube पर कुछ सर्च करेंगे, तो उन्हें सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर एक AI-संचालित वीडियो स्लाइडर दिखाई देगा।
इसमें ऐसे वीडियो क्लिप्स होंगे जो उनके सर्च किए गए सवाल से सीधे जुड़े होंगे। Google का कहना है कि यह फीचर यूज़र्स को कंटेंट डिस्कवर करने का एक नया तरीका देगा, जिससे वे अपने सवालों से संबंधित विषयों और जानकारियों को आसानी से पा सकेंगे।
- Reddit: रेडिट का AI ऑन्सर चैटबॉट भारत में लॉन्च, एक साल से चल रही थी टेस्टिंग
- Google Chrome: बिकता है क्रोम ब्राउजर तो इतनी होगी वैल्यू, प्रतिद्वंद्वियों ने लगाई कीमत
- UN में भारत का डंका: दुनिया के लिए आदर्श मॉडल बना भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यूएन ने सराहा
- Apple Store: नोएडा और पुणे में भी खुलेंगे एपल के स्टोर, लोकेशन पर लगी मुहर