गेमर्स से मिले पीएम मोदी: क्या ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगी पाबंदी? पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Apr 2024 12:46 PM IST
सार

पीएम मोदी और गेमर्स ने एक सुर में कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर वीडियो गेम बनाने की जरूरत है। इससे समाज में जागरूकता भी फैलेगी और बच्चे अपनी सभ्यता और संस्कृति के बारे में भी जानेंगे। इसके अलावा पीएम ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग और पर्यावरण से संबंधित वीडियो गेम भी आने चाहिए।

विज्ञापन
Narendra modi Meets top gamers know the plan of gov about gaming regulations in india
PM MODI MEETS GAMERS - फोटो : YOUTUBE/NARENDRA MODI

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की है जो कि नमन माथुर, अनिमेश अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, अंशु बिष्ट, तीर्थ मेहता और गणेश गंगाधर हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इन गेमर्स के फॉलोअर्स लाखों में हैं। इस मुलाकात का वीडियो भी नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया गया है। वीडियो के अपलोड होने के तीन घंटे में दो लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। गेमर्स से मुलाकात का ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ था और अब पूरा वीडियो रिलीज हो गया है।

    गेमर्स से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने गेमर्स से गेमिंग नेचर, भारत में गेमिंग के भविष्य पर बातें और VR आधारित गेम, मोबाइल गेम के साथ-साथ पीसी/कंसोल गेम पर भी हाथ आजमाया और कहा कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

    विज्ञापन

    राउंडटेबल के दौरान जब गेमर्स ने कहा कि इसे रेगुलेट करने की जरूरत है तो इस पर पीएम मोदी ने कहा कि नहीं, गेमिंग को किसी बंदिश की जरूरत नहीं है। ऐसे में इसे रेगुलेट कहना उचित नहीं है। गेमिंग को खुला रहने देना चाहिए तभी इसका विकास होगा। पीएम ने कहा कि इसके लिए एक गाइडलाइन बनाई जा सकती है और इस पर विचार किया जाएगा। गेमिंग और गेंबलिंग के सवाल पर पीएम ने कहा कि इसे अलग-अलग करने की जरूरत है और आपलोगों (गेमर्स) की जिम्मेदारी है कि इन दोनों के बीच के अंतर को बच्चों को समझाएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें