AI Influencers: अब सोशल मीडिया पर प्रमोशनल वीडियो बनाएंगे एआई इंफ्लूएंसर्स, TikTok ने की बड़ी तैयारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Apr 2024 10:03 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक TikTok अब एआई इंफ्लूएंसर्स बनाने की तैयार कर रहा है। इन इंफ्लूएंसर्स का इस्तेमाल टिकटॉक ब्रांड्स के लिए प्रमोशनल वीडियो में करेगा। ये इंफ्लूएंसर्स सेलर्स और विज्ञापनदाताओं के लिए वीडियो तैयार करेंगे।

TikTok Reportedly Working on AI Influencers That Will Create Content for Advertisers DETAILS in hindi
Tiktok - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल अब हर जगह होने लगा है। विज्ञापन के क्षेत्र में तो इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर होने लगा है। एआई की मदद से ऐसे कैरेक्टर तैयार किए जा रहे हैं जो कि मौजूद ही नहीं हैं। सबसे खास बात यह है कि इन कैरेक्टर के साथ सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी इंगेजमेंट भी मिलती है। इसे देखते हुए चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप TikTok ने बड़ी तैयारी की है।

    रिपोर्ट के मुताबिक TikTok अब एआई इंफ्लूएंसर्स बनाने की तैयार कर रहा है। इन इंफ्लूएंसर्स का इस्तेमाल टिकटॉक ब्रांड्स के लिए प्रमोशनल वीडियो में करेगा। ये इंफ्लूएंसर्स सेलर्स और विज्ञापनदाताओं के लिए वीडियो तैयार करेंगे।

    दवर्ज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टिकटॉक विज्ञापनदाताओं और सेलर्स के लिए ऐसी एआई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है जिसकी मदद से प्रमोशनल वीडियो और कंटेंट तैयार किए जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें