Facebook: फेसबुक मैसेंजर के लिए जारी हुआ बड़ा अपडेट, अब भेज सकेंगे एचडी फोटोज
फेसबुक ने एक बड़ा अपडेट दिया है। फेसबुक मैसेंजर के जरिए अब अच्छी गुणवत्ता वाली यानी एचडी फोटोज भी भेजी जा सकती हैं। इसके साथ ही 100एमबी तक की फाइल भी आसानी से किसी भी यूजर को भेज सकते हैं।

विस्तार
दुनिया का मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉम फेसबुक का करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फेसबुक समय-समय पर नए-नए अपडेट लाता रहता है। ऐसे में हालिया अपडेट में फेसबुक ने एक बड़ा अपडेट दिया है। फेसबुक मैसेंजर के जरिए अब अच्छी गुणवत्ता वाली यानी एचडी फोटोज भी भेजी जा सकती हैं। इसके साथ ही 100एमबी तक की फाइल भी आसानी से किसी भी यूजर को भेज सकते हैं।
आपको बता दें कि फेसबुक पर जब भी एचडी फोटो भेजी जाएगी, तब एक इंडीकेटर आएगा, जिसमें दाई ओर एचडी बैज का सिग्नल मिलेगा। फेसबुक के मुताबिक, यूजर्स अभी भी एसडी फोटोज भेज सकते हैं, जो कि कम डेटा की खपत करती है। वहीं, एचडी फोटोज भेजने के लिए किसी भी चैट में जाकर अलग से इसका विकल्प नजर आएगा।
फेसबुक मैसेंजर में किसी भी चैट में जाकर सबसे पहले भेजने वाली फोटो को चुनना होगा। इसके लिए मेन्यू में एचडी फोटो टोंगल के बाद सेंड पर क्लिक करना होगा। वहीं, अगर आप एक से अधिक फोटोज भेजना चाहते हैं तो उसके लिए भी अपडेट है। आपको एक एल्बम तैयार करनी होगी, या फिर उसका नाम बदलना होगा। इसके बाद उस एल्बम से फोटो को हटा सकते हैं या फिर किसी फोटो को जोड़ सकते हैं। इसके बाद आसानी से मीडिया मेन्यू से किसी एक व्यक्ति को या फिर समूह में फोटोज भेज सकते हैं।
- Apple की चेतावनी: भारत समेत 91 देशों के जारी हुआ हैकिंग का अलर्ट, किसी भी वक्त हैक हो सकता है आपका आईफोन
- Elon Musk: एक्स के मालिक की बढ़ने वाली हैं परेशानियां, पूछताछ के लिए यहां से आया बुलावा
- Cloud Next 2024: गूगल ने डॉक्स, शीट और जीमेल के लिए जारी किया Gemini का सपोर्ट, बोलकर लिख सकेंगे मेल
- X Down: एलन मस्क के भारत दौरे से पहले ठप पड़ा एक्स, टाइमलाइन नहीं हो रही अपडेट