गेमर्स से मिले पीएम मोदी: कहा- गुजरात कैसे पहुंची यह बीमारी, भगवान करे मुझे इसकी आदत ना लगे
तीर्थ मेहता ने जब कहा कि वे गुजरात से हैं और मोबाइल गेमिंग के साथ उन्होंने अपने ऑनलाइन गेमिंग करियर की शुरुआत की थी तब पीएम मोदी ने कहा कि यह बीमारी गुजरात भी पहुंच गई? मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने गेमिंग पर हाथ आजमाया और अंत में कहा कि भगवान ना करें मुझे इसकी आदत लगे....

विस्तार
हाल में देश के पहले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स अवार्ड में कई सारे क्रिएटर्स से मिलने और उन्हें सम्मानित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की है जो कि नमन माथुर, अनिमेश अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, अंशु बिष्ट, तीर्थ मेहता और गणेश गंगाधर हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इन गेमर्स के फॉलोअर्स लाखों में हैं। इनमें से कुछ ई-स्पोर्ट्स गेमर्स हैं और कुछ गेमिंग के वीडियोज के वीडियोज को मजाकिया अंदाज में री-क्रिएट करते हैं।
राउंडटेबल के दौरान अपने परिचय में तीर्थ मेहता ने जब कहा कि वे गुजरात से हैं और मोबाइल गेमिंग के साथ उन्होंने अपने ऑनलाइन गेमिंग करियर की शुरुआत की थी तब पीएम मोदी ने कहा कि यह बीमारी गुजरात भी पहुंच गई? पीएम मोदी के इतना कहते ही सारे गेमर्स हंसने लगे, हालांकि पीएम ने गेमिंग को नकारात्मक लहजे में नहीं, बल्कि मजाकिया लहजे में बीमारी कहा है।
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने गेमिंग पर हाथ आजमाया और अंत में कहा कि भगवान ना करें मुझे इसकी आदत लगे, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गेमिंग के प्रैक्टिस करनी होगी। पीएम ने कहा कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
- AI Influencers: अब सोशल मीडिया पर प्रमोशनल वीडियो बनाएंगे एआई इंफ्लूएंसर्स, TikTok ने की बड़ी तैयारी
- काम की बात: Google Pay की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री कैसे डिलीट करें, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- Apple की चेतावनी: भारत समेत 91 देशों के जारी हुआ हैकिंग का अलर्ट, किसी भी वक्त हैक हो सकता है आपका आईफोन
- Elon Musk: एक्स के मालिक की बढ़ने वाली हैं परेशानियां, पूछताछ के लिए यहां से आया बुलावा