मुंबई पुलिस ने ‘OnePlus 7T’ के कैमरे की बना दी ट्रैफिक लाइट्स, लोगों को दिया खास संदेश

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Sat, 28 Sep 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police creative work on OnePlus 7T, turn camera into traffic light
Mumbai Police Oneplus 7T Traffic Light - फोटो : Twitter

    हाल ही में प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने अपना नया फोन OnePlus 7T भारत में लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के बाद से फोन सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग में है। मुंबई पुलिस को भी नया वनप्लस 7टी को इतना भाया कि उसे ट्रैफिक लाइट ही बना दिया।

    मुंबई पुलिस इस तरह के प्रयोग लोगों और युवाओं को जागरूक करने के लिए करती है। पुलिस ने ग्राफिक में जो फोटो इस्तेमाल की है, वह वनप्लस 7टी कैमरे से मिलती जुलती है। हालांकि फोटो पर कोई लोगो नहीं दिया गया है। मुंबई पुलिस ने भी अपने ट्वीट में लिखा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा ट्रैफिक लाइट पर निगाह रखें।

    विज्ञापन

    मुंबई पुलिस का ऐसी फोटो बनाने के पीछे मकसद है कि लोग ड्राइविंग के दौरान फोन पर बिजी रहते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है। पुलिस ने वनप्लस 7टी की लोकप्रियता को देखते हुए कुछ वैसा ही ग्राफिक बना कर लोगों को संदेश देने की कोशिश की है कि फोन के अलावा लोग ट्रैफिक लाइट्स पर नजर रखें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें