OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की कीमत में आई गिरावट, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन

टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने मई में लॉन्च हुए 7 (OnePlus 7) और 7 प्रो (OnePlus 7Pro) की कीमतों में कटौती की हैं। कंपनी ने लेटेस्ट वनप्लस 7टी को 37,999 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। लेकिन कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की कीमत में परमानेंट गिरावट नहीं की है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ग्राहक वनप्लस 7 को 29,999 रुपये और 7 प्रो को 44,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, अमेजन की सेल 29 से लेकर 4 अक्टूबर तक चलेगी।
वनप्लस 7 की 32,999 रुपये और 7 प्रो की 48,999 असल कीमत है। दोनों फोन पर 3,000 रुपये और 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। यूजर्स को इन दोनों फोन में शानदार कैमरा, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी ने वनप्लस 7 प्रो में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया है।
फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित OxygenOS मिलेगा। इस फोन में क्वॉड एचडी रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) मिलेगा। वहीं 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। वनप्लस 7 प्रो में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम मिलेगी। इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
OnePlus 7 Pro में रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर f/1.6 है। वहीं कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा।
फोन में दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। रियर कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी विकल्प मिलेगा। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा है जिसमें सोनी IMX471 सेंसर है।
इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इस फोन में डॉल्बी एटम ऑडियो मिलेगा। फोन का वजन 206 ग्राम है और इसमें कूलिंग के लिए एक ट्यूब दिया गया है।
- Garmin ने भारत में लॉन्च की स्मार्टवॉच, इसकी कीमत में मिल जाएंगे दो iPhone 11
- Huawei Mate X फोल्डेबल फोन की अगले महीने बाजार में हो सकती है एंट्री, खास फीचर्स से होगा लैस
- iPhone 11, Pro और Pro Max की सेल होगी शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन
- OnePlus TV क्यूएलईडी पैनल के साथ भारत में हुआ लॉन्च, रिमोट के बिना भी कर सकेंगे कंट्रोल