OnePlus 7T भारत में हुआ लॉन्च, Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का मिलेगा सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Sep 2019 09:56 AM IST
OnePlus 7T Launch In India Know Price And Specifications
oneplus 7t - फोटो : Twitter

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने 7 सीरीज के 7टी (OnePlus 7T) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने वनप्लस 7 और 7 प्रो स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था। इस फोन में यूजर्स को एंड्रॉयड 10 आउट ऑफ बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिला है। ग्राहक इस फोन को फ्रोस्टेड सिलवर और ग्लेशियर ब्लू के कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा वनप्लस ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले जैसे खास फीचर्स दिए हैं। वही दूसरी तरफ कंपनी ने 5,990 रुपये की कीमत के साथ OnePlus Bullets 2 वायरलेस हेडफोन को भी पेश किया है।

    वनप्लस ने इस फोन को दो रैम वेरियंट में पेश किया हैं :-

    1. 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 37,999 रुपये

    2. 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 39,999 रुपये

    वनप्लस 7टी स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं, इस फोन की सेल 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

    वनप्लस 7टी में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.55 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो एचडीआर10 प्लस से लेस है। इस फोन का फ्रंट पैनल बिल्कुल वनप्लस 7 की तरह है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही ग्राहकों को वनप्लस 7टी में मैटे ग्लास डिजाइन मिलेगा।

    यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का वाइड अंगल लेंस और 2 एक्स जूम वाला टेलीफोटो लेंस है। साथ ही ग्राहक 16 मेगापिक्सल वाले कैमरे से बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, यूपीएस 3.0 स्टोरेज और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही Warp Charge 30T फीचर के साथ 3,800 एमएएच की बैटरी मिलेगी। पहले के वेरियंट्स की तुलना में बैटरी सेविंग मोड्स और फास्ट चार्जिंग दी गई हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें