OnePlus Pay की अगले साल होगी एंट्री, गूगल पे से होगा कड़ा मुकाबला

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने भारतीय बाजार में 7टी (OnePlus 7T) और टीवी (Oneplus TV) को उतारा है। कंपनी ने दोनों वनप्लस डिवाइस की कीमत को प्रीमियम सेगमेंट में रखा है। इसके साथ ही यूजर्स को एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा कंपनी पेमेंट सर्विस वनप्लस पे (OnePlus Pay) अगले वर्ष लॉन्च करेगी। यूजर्स NFC टर्मिनल्स के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। वही दूसरी तरफ कंपनी ने वनप्लस क्लाउड ऑनलाइन स्टोरेज सेवा को भी पेश करने का ऐलान किया है।
वनप्लस ने अब तक आगामी पेमेंट सर्विस की लॉन्चिंग तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन साफ कर दिया है कि 2020 में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस पे के फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी ने लॉन्च इवेंट के दौरान Szymon Kopec का ऐलान किया है। इसके जरिए ऑक्सिजन ओएस नेक्स्ट को वनप्लस पे से जोड़ा जाएगा।
OnePlus 7T की कीमत
वनप्लस ने इस फोन को दो रैम वेरियंट में पेश किया हैं :-1. 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 37,999 रुपये2. 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत 39,999 रुपये
वनप्लस 7टी स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं, इस फोन की सेल 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
OnePlus 7T की स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 7टी में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.55 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो एचडीआर10 प्लस से लेस है। इस फोन का फ्रंट पैनल बिल्कुल वनप्लस 7 की तरह है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही ग्राहकों को वनप्लस 7टी में मैटे ग्लास डिजाइन मिलेगा।
- Airtel ने जारी किया नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा
- BSNL के इस प्लान में मिल रहा 500GB डाटा, साथ में हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी
- भारत में सिर्फ 36 फीसदी लोग ही करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल, टैबलेट यूजर की संख्या सिर्फ एक प्रतिशत
- Facebook ने दिमाग से मशीन को नियंत्रित करने वाला स्टार्टअप खरीदा, जानें कैसे करेगा काम