अश्लीलता पर लगाम: Instagram में आ रहा बड़ा अपडेट, मैसेज में ऑटोमैटिक ब्लर हो जाएंगी गंदी तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Apr 2024 12:45 PM IST
सार

Meta के ही अन्य प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप ने अभी तक अपने प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कोई फीचर रिलीज नहीं किया है। नए अपडेट के बाद इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो भेजने पर पहले वॉर्निंग भी मिलेगी। यह फीचर 18 साल से कम उम्र के दुनियाभर के सभी Instagram यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा। वयस्कों को इसके लिए एक नोटिफिकेशन मिलेगा।

Instagram begins blurring abusive messages to protect teens
Instagram - फोटो : Freepik

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram न्यूडिटी को रोकने के लिए एक बड़े फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Instagram एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद डायरेक्ट मैसेज में आने वाले न्यूडिटी वाली तस्वीरें ऑटोमैटिक ब्लर (धुंधली) हो जाएंगी।

    इसकी जानकारी Instagram ने अपने एक ब्लॉग में दी है। सेक्सुअल स्कैम और इमेज अब्यूज को रोकने की दिशा में कंपनी का एक नया कदम है। कंपनी के मुताबिक इससे बच्चों को निशाना बनाना मुश्किल होगा। इसके अलावा सेक्सुअल एक्सटॉर्शन और सेक्सटॉर्शन पर लगाम लगेगी।

    आमतौर पर स्कैमर लोगों की नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए धमकी देते हैं और ब्लैकमेल करते हैं। स्कैमर फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी मांगते हैं। हाल ही में नाइजीरिया के दो भाईयों को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाईयों ने पहले ब्लैकमेल किया और फिर एक 15 साल की लड़की को किडनैप किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें