माइक्रोसॉफ्ट डायनैमिक्स 365 बिजनेस सेंट्रल भारत में हुई लॉन्च, जानें इसके फायदे
डायनैमिक्स 365 बिजनेस सेंट्रल फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, शिपिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और सर्विसेज जैसी कारोबारी प्रक्रियाओं को स्वचालित और आसान बनाता है।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने छोटे और मझोले आकार के बिजनेस के लिए व्यापक व्यावसाय प्रबंधन समाधान डायनैमिक्स 365 बिजनेस सेंट्रल की उपलब्धता की घोषणा की है। ऑल-इन-वन क्लाउड सॉल्यूशन डायनैमिक्स 365 बिजनेस सेंट्रल सेल्स, फाइनेंस और ऑपरेशंस टीमों को आपस में जोड़ता है और कंपनियों को उनका बिजनेस जारी रखने में मदद करता है। इससे उन्हें तेजी से बदलने एवं बेहतर परिणाम देने में मदद मिलती है।
यह कंपनी के एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) एप को समृद्ध कार्यक्षमता और लचीलापन प्रदान करता है और इसे क्लाउड या फिर ऑन-प्रिमाइस दोनों जगह तैनात किया जा सकता है। इसे किसी भी मोबाइल डिवाइस से जोड़ कर बिजनेस का संचालन किया जा सकता है। भारत के लिए अनुकूलित यह समाधान इनबिल्ट सुविधाओं के साथ आते हैं जो व्यापार की आसानी के लिए स्थानीय विनियामक और बाजार की आवश्यकताओं को संबोधित करते हैं।
इसमें वस्तु और सेवा कर (जीएसटी), टीडीएस (टीडीएस) और टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (टीसीएस) के लिए 500 से अधिक प्री-कनफिगर्ड उपयोग के तरीके और कारोबारी परिदृश्य को शामिल किया गया है। बिल्डिंग ए रिसाइलिएंट फ्यूचर सम्मेलन में इस नए सॉल्यूशन की उपलब्धता की घोषणा की है, जिसका आयोजन भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम कारोबारों के बीच मजबूती पैदा करने उद्देश्यों से किया गया था।
सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के मंत्री नितिन गडकरी, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव सोढ़ी, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रेखा तल्लूरी, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सूक्ष्म, लघु और मध्यम एवं कॉरपोरेट बिजनेस के कंट्री हेड हरीश वेलात, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में बिजनेस एप्लिकेशन के प्रमुख प्रवीण मेलाचेरुवु, माइक्रोसॉफ्ट में डी365 बिजनेस सेंट्रल के जनरल मैनेजर माइक मॉर्टन सम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ताओं में शामिल रहे।
डायनैमिक्स 365 बिजनेस सेंट्रल फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, शिपिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और सर्विसेज जैसी कारोबारी प्रक्रियाओं को स्वचालित और आसान बनाता है। इसके साथ ही यह संगठनों को उनकी मौजूदा अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर और ईआरपी सिस्टम्स को अपग्रेड करने का अवसर प्रदान करता है। इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। सरलता से कॉन्फीगर किया जा सकता है, प्रॉडक्ट डिजाइन, डिवेलपमेंट, कार्यान्वयन और उसकी उपयोगिता के मामले में यह काफी तेजी से काम करता है।
इसे अन्य माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विसेज मसलन माइक्रोसॉफ्ट 365 के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है या फिर इसे विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए पावर एप्स, माइक्रोसॉफ्ट फ्लो और पावर बीआई तक ले जाया जा सकता है। इस सॉल्यूशन को बेहद आसानी से माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के साथ जोड़ा जा सकता है और कारोबारों को टीम सदस्यों के साथ जानकारी साझा करने के लिए सक्षम बनाया जा सकता है। वे ज्यादा तेजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
- Covid 19 Vaccine: आपके घर के पास कहां लगेगा टीका, अपने मोबाइल से जानेंं
- नई लॉन्चिंग: मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
- Oppo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 48MP कैमरे से है लैस
- Poco M2 Reloaded 21 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, 10,000 रुपये हो सकती है कीमत