माइक्रोसॉफ्ट के चैट बॉट ZO ने कुरान को बताया 'हिंसक'

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Microsoft chatbot Zo AI calls the Quran violent
Microsoft chatbot ZO

    आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस माइक्रोसॉफ्ट के चैटबॉट ने मुस्लिमों के पवित्र ग्रंथ कुरान को 'बेहद हिंसक' बताया है। बजफीड की रिपोर्ट के मुताबिक किक KIK मैसेजिंग ऐप के लिए डिजाइन किए गए 'Zo' ने एक यूजर को बताया कि कुरान बेहद हिंसक है।

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि Kik मैसेजिंग ऐप मौजूद एआई को टिनेजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट का दावा था कि यह चैटबॉट राजनीति और धर्म पर चर्चा नहीं करेगा। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चैटबॉट ने ओसामा बिन लादेन पर अपना ऑपिनियन दिया है।

    विज्ञापन

    चैटबॉट की इस गलती के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह इस प्रॉब्लम को सॉल्व करेगा, ताकि चैटबॉट आगे से ऐसी कोई गलती ना करे। वहीं, इस गलती से यह भी साबित हो गया है कि माइक्रोसॉफ्ट को अपने एआई पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट के चैटबॉट 'Tay' पर भी बदतमीजी, जातिवादी टिप्पणी करने, भड़काऊ बयान देने का आरोप लग चुका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें