दुबई के बाद अब भारत में तैनात होंगे रोबोट पुलिस, इतनी होगी कीमत

रोबोटिक्स फर्म H-Bots ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि वह रोबो कॉप पर काम कर रहा है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही इन्हें कमर्शियली लॉन्च किया जाएगा। एच बॉट्स रोबोटिक्स के फाउंडर कृषनन पीएसवी ने बताया कि सभी रोबोट पुलिस मेड इन इंडिया होंगे और इस पर जोर-शोर से काम चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा, 'अभी पूरी दुनिया में केवल दुबई में ही रोबोट पुलिस हैं। ये रोबोट पुलिस फ्रांस में तैयार किए गए हैं, लेकिन अब भारत में भी रोबोट पुलिस होंगे और ये सभी मेड इन इंडिया होंगे। अगले कुछ महीनों में रोबोट पुलिस के प्रोटोटाइप पर काम शुरू हो जाएगा और दिसंबर तक ये रोबोट अपनी सेवाएं देने लगेंगे। एक रोबोट पुलिस की कीमत 3 लाख रुपये तक हो सकती है।'
बता दें कि हाल ही में दुबई में रोबोट पुलिस को लॉन्च किया गया था और उन्हें फिलहाल शहर के मॉल्स और पर्यटन स्थलों की गश्त पर लगाया गया है। लोग इनके जरिए क्राइम की सूचना दे सकते हैं, जुर्माना भरने सकते हैं और इनकी छाती पर लगे टचस्क्रीन से सूचना ले भी सकते हैं।