Whatsapp यूजर्स को मिलने वाले हैं एनिमेटेड स्टिकर्स, बीटा वर्जन से मिला सकेंत

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के लिए जल्द नया फीचर लॉन्च करने वाला है। यूजर्स को नए अपडेट में एनिमेटेड स्टिकर्स का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, इस फीचर को व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक इस फीचर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इससे पहले व्हाट्सएप ने कई फीचर्स पेश किए थे, जिनको लोगों ने खूब पसंद किया था। तो आइए जानते हैं एनिमेटेड स्टिकर्स के बारे में विस्तार से...
आपको बता दें कि एनिमेटिड स्टिकर्स की जानकारी वेबबीटा इंफो से मिली है। वेबबीटा इंफो के अनुसार, बीटा वर्जन पर सभी यूजर्स को इस फीचर का सपोर्ट मिला हैं। स्टिकर्स भेजने के लिए यूजर्स को चैट बॉक्स ओपन कर स्टिकर बटन पर क्लिक करना होगा। यहां यूजर्स को स्टिकर्स पैक को अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इस अपडेट के बाद यूजर्स को एनिमेटेड स्टिकर्स मिल सकते हैं।
नए फीचर से मैसेज को रखने और डिलीट करने के समय को 5 सेकेंड से लेकर 1 घंटे के बीच रख सकेंगे। फिलहाल, व्हाट्सएप ने इस आगामी फीचर को टेस्टिंग जोन में रखा है। व्हाट्सएप ग्रुप वाले यूजर्स सबसे पहले इसका उपयोग कर पाएंगे। जैसे ही उपभोक्ता इस फीचर को एक्टिवेट करेंगे, तो भेजे गए मैसेज समय सीमा के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा गायब हुए मैसेज को दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकेगा। वहीं, एप ने इस फीचर को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
एंड्रॉयड और आईफोन डिवाइस के व्हाट्सएप में जल्द ही डार्क मोड आने वाला है। इसके लिए व्हाट्सएप काफी पहले से काम कर रहा है। डार्क मोड आने के बाद और उसे ऑन कर देने के बाद रात में स्क्रीन का बैकग्राउंड अपने-आप ब्लैक हो जाएगा। इससे फोन की बैटरी को खपत कम हो जाएगी।
- Flipkart की रिपब्लिक डे सेल हुई शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा उम्मीद से ज्यादा डिस्काउंट
- iOS या Android: कौन है बेहतर और सुरक्षित? 5 प्वाइंट्स में एक्सपर्ट से समझें
- ये हैं आपके फोन के सुरक्षा कवच, इन सिक्योरिटी फीचर्स को अभी करें इस्तेमाल
- एक ही चार्जर से चार्ज होंगे सभी कंपनियों के स्मार्टफोन, यूरोपीय यूनियन में उठी मांग