Google Messages: गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, टेंशन में आ गए मार्क जकरबर्ग
Google Messages एप में सेल्फी GIF फाइल रिकॉर्ड करके भेजी जा सकेगी। इसके लिए रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद यूजर्स तीन सेकेंड की अपनी वीडियो सेल्फी को GIFs में बदल सकेंगे और किसी को भेज सकेंगे।

विस्तार
गूगल लंबे समय से व्हाट्सएप से मुकाबले की कोशिश कर रहा है लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहा है। इस कड़ी में गूगल ने अपने गूगल मैसेज (Google Messages) के लिए कई सारे फीचर्स पेश किए हैं। अब गूगल ने अपने मैसेज एप के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिससे व्हाट्सएप की टेंशन बढ़ सकती है।
नए अपडेट के बाद Google Messages एप में सेल्फी GIF फाइल रिकॉर्ड करके भेजी जा सकेगी। इसके लिए रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद यूजर्स तीन सेकेंड की अपनी वीडियो सेल्फी को GIFs में बदल सकेंगे और किसी को भेज सकेंगे।
जीआईएफ के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए यूजर्स को कैमरे के आइकन पर लॉन्ग प्रेस करना होगा यानी दबाना होगा। उसके बाद कैमरा व्यूफाइंडर खुलेगा और वीडियो रिकॉर्ड होगा। वीडियो गैलरी में सेव होगा और उससे पहले GIF बनाने का ऑप्शन मिलेगा।
- सरकारी चेतावनी: ऑनलाइन लोन देने वाले इन एप्स से रहें दूर, ठगी होने पर खुद होंगे जिम्मेदार
- X Banned: कंपनी ने कहा- पाकिस्तान सरकार से बातचीत जारी है, मामले को जल्द सुलझाया जाएगा
- काम की बात: कंप्यूटर को शटडाउन करने वाले शॉर्टकट कीज, बहुत ही कम लोगों को है इनकी जानकारी
- Microsoft Copilot: क्रिएटिव प्रजेंटेशन बनाने के लिए कैसे करें कोपायलट एआई फीचर्स का इस्तेमाल, जानिए