ChatGPT: टारगेट पूरा करने के लिए किया चैटजीपीटी का इस्तेमाल, इसने फर्जी केस में ही फंसा दिया
एक युवा वकील को चैटजीपीटी का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया है। वकील को समय सीमा के अंदर अपने टारगेट पूरे करने थे जिसे लेकर वह काफी दबाव में था। इसके लिए उसने चैटजीपीटी की मदद ली, लेकिन चैटजीपीटी ने उसे उल्टा ही फंसा दिया। वकील को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा।

विस्तार
चैटजीपीटी जैसे एआई टूल का इस्तेमाल लोग खूब कर रहे हैं। बच्चे इसका इस्तेमाल असाइनमेंट तैयार करने में कर रहे हैं तो कोई अपने टारगेट को पूरा करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहा है। एक युवा वकील को चैटजीपीटी का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया है। वकील को समय सीमा के अंदर अपने टारगेट पूरे करने थे जिसे लेकर वह काफी दबाव में था।
इसके लिए उसने चैटजीपीटी की मदद ली, लेकिन चैटजीपीटी ने उसे उल्टा ही फंसा दिया। वकील को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। दरअसल चैटजीपीटी ने कई सारे फर्जी केस तैयार कर दिए जिसके बाद वकील को उसकी लॉ फर्म से नौकरी से निकाल दिया।
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेकर लॉ ग्रुप में कार्यरत 29 वर्षीय वकील जकारिया क्रैबिल को काम चैटजीपीटी पर भरोसा करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया है। क्रैबिल ने भी इनसाइडर से इसकी पुष्टि की है।
क्रैबिल को पहले चैटजीपीटी बहुत ही बढ़िया और काम का टूल लगता था लेकिन अब वह कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करेगा। क्रैबिल ने चैटजीपीटी से अपने काम करवाने के बाद अपने बॉस को सौंप दिया और फिर इसे कोलोराडो अदालत में दायर किया।
जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो पता चला कि चैटजीपीटी ने कई मनगढ़ंत मुकदमे तैयार किए हैं। क्रैबिल ने जज के सामने कबूल किया कि उन्होंने रिपोर्ट तैयार करने के लिए एआई की मदद ली थी।
- सावधान: फर्जी है मनरेगा में नौकरी देने का दावा करने वाली यह साइट, सरकार ने जारी किया अलर्ट
- Scam Alert: गूगल मैप्स पर रेटिंग का चल रहा बड़ा स्कैम, सरकार ने कहा- इससे दूर रहें नहीं तो धोखा होगा
- मोबाइल की लत: पिता ने फोन छीन लिया तो बेटे ने मौत को गले लगा लिया, अपने बच्चों को गैजेट से दूर रखें
- Tech Tips: Google Photos में स्लाइड शो कैसे बनाएं, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस