Scam Alert: गूगल मैप्स पर रेटिंग का चल रहा बड़ा स्कैम, सरकार ने कहा- इससे दूर रहें नहीं तो धोखा होगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

लोगों के पास अनजान नंबर से मैसेज आते हैं और कहा जाता है कि गूगल मैप्स पर 5 स्टार रेटिंग दें। इसके बदले में उन्हें पैसे मिलेंगे, लेकिन यह एक स्कैम है और आपके साथ धोखा हो सकता है। इस स्कैम को लेकर सरकार की साइबर दोस्त ने लोगों को अलर्ट किया है।

विज्ञापन
Beware from task based jobs scam like google maps rating
Google Maps Rating scam - फोटो : cyber dost

    विस्तार

    भारत में हर रोज नए-नए तरीके से स्कैम हो रहे हैं। लोगों को रोज अलग-अलग तरीकों से शिकार बनाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से एक अलग तरह का स्कैम चल रहा है। यह स्कैम है गूगल मैप्स पर रेटिंग देने वाला। लोगों के पास अनजान नंबर से मैसेज आते हैं और कहा जाता है कि गूगल मैप्स पर 5 स्टार रेटिंग दें। इसके बदले में उन्हें पैसे मिलेंगे, लेकिन यह एक स्कैम है और आपके साथ धोखा हो सकता है। इस स्कैम को लेकर सरकार की साइबर दोस्त ने लोगों को अलर्ट किया है।

    यह एक नए तरह का स्कैम है। स्कैमर लोगों को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजते हैं और पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देते हैं। वे किसी होटल या किसी जगह की लोकेशन भेजते हैं और 5 स्टार रेटिंग देने के लिए कहते हैं। लोगों को लगता है कि गूगल पर रेटिंग देने के बदले पैसे मिल रहे हैं तो क्या दिक्कत है, लेकिन यह एक अलग लेवल का स्कैम है।

    विज्ञापन

    रेटिंग देते ही आपकी ई-मेल आईडी सार्वजनिक हो जाती है, क्योंकि गूगल मैप्स पर रिव्यूज प्राइवेट नहीं होते हैं। ये ठग रिव्यू के बाद आपसे लिंक और स्क्रीनशॉट मांगते हैं। जब पैसे देने की बात आती है तो ये एक टेलीग्राम नंबर देते हैं और कहते हैं कि आप वहां रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करें और एक कोड बताएं। इसके बाद वे लोगों से बैंक डीटेल और अन्य जानकारी लेते हैं और फिर ठगी का काम शुरू होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें