Tech Tips: Google Photos में स्लाइड शो कैसे बनाएं, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
गल फोटोज में एक फीचर है स्लाइडशो जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Google Photos में स्लाइड शो बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

विस्तार
आप में से बहुत लोग Google Photos का इस्तेमाल करते हैं। गूगल फोटोज गूगल का एक गैलरी एप है जिसके साथ क्लाउड बैकअप भी मिलता है। गूगल फोटोज में कई सारे ऐसे फीचर्स होते हैं जो बड़े काम के होते हैं लेकिन इनकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है। गूगल फोटोज में एक फीचर है स्लाइडशो जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Google Photos में स्लाइड शो बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...
सबसे पहले photos.google.com पर जाएं या अपने मोबाइल में गूगल फोटोज एप ओपन करें। अब उन सभी फोटोज को सेलेक्ट करें जिनकी आप स्लाइड बनाना चाहते हैं। अब मीनू में जाकर Movie या Animation में से किसी एक विकल्प को चुनें।
यदि आप मूवी का ऑप्शन चुनते हैं तो ट्रांजिशन के साथ स्लाइड शो मिलेगा और यदि आप एनिमेशन को चुनते हैं तो आपको GIF जैसा स्लाइड शो मिलेगा। कोई भी स्लाइड शो क्रिएट करने के बाद आप उसे एडिट कर सकेंगे।
- IND VS AUS Final: कोहली के आउट होने के बाद दहल उठा सोशल मीडिया यूजर्स का दिल, ये तस्वीरें हैं गवाह
- IND vs AUS Final: रोहित शर्मा के आउट होते ही लोगों ने कहा- लगता है अमिताभ बच्चन भी मैच देख रहे हैं
- IND vs AUS Final: 10 ओवर से पहले ही टूटा रिकॉर्ड, ओटीटी पर मैच के लाइव व्यूअर्स की संख्या 5.5 करोड़ के पार
- IND vs AUS Final: फोटो खींच लेता हूं, कहीं जय भाई पिच ना चेंज कर दें, महामुकाबले से मीम्स वायरल