मोबाइल की लत: पिता ने फोन छीन लिया तो बेटे ने मौत को गले लगा लिया, अपने बच्चों को गैजेट से दूर रखें
फोन को लेकर पिता के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था। बच्चे ने इससे पहले सुसाइड की धमकी भी दी थी और बाद में उसने किचेन में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे आखिरी समय में अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विस्तार
बच्चों के लिए फोन की लत कितना खतरनाक हो सकता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मुंबई में एक पिता ने अपने बच्चे को फोन इस्तेमाल करने से मना किया और फोन छीन लिया तो उसने सुसाइड कर लिया। इस घटना ने बच्चों के बीच फोन की लत को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है।
यह घटना मुंबई के मालवानी की है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस बच्चे ने आत्महत्या की है वह हर दिन काफी समय फोन इस्तेमाल करता था। कहा जा रहा है कि वह फोन के इस्तेमाल के कारण डिप्रेशन में भी था। फोन को लेकर पिता के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था। बच्चे ने इससे पहले सुसाइड की धमकी भी दी थी और बाद में उसने किचेन में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे आखिरी समय में अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
- बच्चों पर नजर रखें कि वे कितनी देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- फोन या अन्य गैजेट के इस्तेमाल के लिए एक समय तय करें।
- जितना संभव हो सके उनके साथ खेलने और वक्त बिताने की कोशिश करें।
- आउटडोर एक्टिविटी के लिए बच्चों को प्रेरित करें।
- यदि बच्चों को नींद नहीं आ रही, या वे मानसिक रूप से परेशान हैं, उनकी आंखों में दिक्कत हो रही है तो इन्हें नजर अंदाज ना करें।
- Tech Tips: Google Photos में स्लाइड शो कैसे बनाएं, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- IND VS AUS Final: कोहली के आउट होने के बाद दहल उठा सोशल मीडिया यूजर्स का दिल, ये तस्वीरें हैं गवाह
- IND vs AUS Final: रोहित शर्मा के आउट होते ही लोगों ने कहा- लगता है अमिताभ बच्चन भी मैच देख रहे हैं
- IND vs AUS Final: 10 ओवर से पहले ही टूटा रिकॉर्ड, ओटीटी पर मैच के लाइव व्यूअर्स की संख्या 5.5 करोड़ के पार