Lava मोबाइल की फैक्ट्री में शुरू हुआ Nokia के स्मार्टफोन का प्रोडक्शन

भारतीय मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल (Lava International) ने नोकिया के स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसके अलावा मोटोरोला जैसी कंपनियों से मोबाइल प्रोडक्शन के लिए बात भी चल रही है। इसके अलावा खबर यह भी है कि कुछ टेलीकॉम कंपनियों से भी सस्ते 4जी स्मार्टफोन के लिए Lava की बात चल रही है जिसे टेलीकॉम कंपनियां ऑफर के साथ कम कीमत में बेचेंगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक लावा ने अपने एक बयान में कहा है कि देश की एक टेलीकॉम कंपनी के साथ उसकी बातचीत आखिरी चरण में है। वहीं अन्य तीन टेलीकॉम कंपनियों से सस्ते स्मार्टफोन तैयार करने के लिए बातचीत जारी है।
रिलायंस जियो के जियो फोन को Flex ने तैयार किया है और अब जियो ने भी आधिकारिक तौर पर कह ही दिया है कि वह गूगल के साथ सस्ते 4जी स्मार्टफोन लाने वाली है। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एयरटेल भी सस्ते 4जी फोन के लिए कई मोबाइल निर्माता कंपनियों के संपर्क में है, हालांकि एयरटेल ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
बता दें कि साल 2016 लावा मोबाइल के लिए बेहतरीन सालों में से एक था। उस दौरान कंपनी की कमाई 7,272 करोड़ पहुंची थी, लेकिन अचानक से भारतीय बाजार में चाइनीज कंपनियों के आने के बाद लावा की मुसीबत बढ़ी लेकिन अब दूसरी कंपनियों के फोन तैयार करके कंपनी की स्थिति बेहतर हो रही है।
ये भी पढ़ें: Tecno Camon 16 Review: कितना परफेक्ट है 10,999 रुपये में 64MP रियर कैमरे वाला यह फोन
गौरतलब है कि लावा ने कुछ दिन पहले ही दुनिया का पहला थर्मामीटर वाला फोन लॉन्च किया है। लावा के इस अनोखे फोन का नाम Lava Pulse 1 है। इस फीचर फोन के जरिए आप बिना फोन के सेंसर को टच किए किसी की बॉडी का तापमान माप सकते हैं। Lava Pulse 1 फोन के टेंपरेचर सेंसर से कुछ दूरी पर हाथ या सिर ले जाकर बॉडी का तापमान मापा जा सकता है।
99.5 फीसदी सटीकता की गारंटी
लावा का कहना है कि उसका नया फीचर फोन Lava Pulse 1 थर्मामीटर के मुकाबले बॉडी का तापमान 99.5 फीसदी और इंफ्रारेड थर्मामीटर के मुकाबले 99.9 फीसदी सटीकता के साथ बताने में सक्षम है। खास बात यह है कि इस फोन में 10 तापमान रिडींग को सेव भी किया जा सकता है। Lava Pulse 1 की कीमत 1,999 रुपये है। इस फोन को रोज गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। लावा के इस फोन की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर से शुरू हो गई है।
Lava Pulse 1 की स्पेसिफिकेशन
Lava Pulse 1 फोन मिल्ट्री ग्रेड से सर्टिफाइड है। इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें टॉर्च, कैमरा और 32 जीबी तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी है। इसमें 1800mAh की बैटरी है जो कि सुपर बैटरी सेविंग मोड के साथ आती है। इसकी बैटरी लाइफ छह दिनों की है। फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही है। फोन में वायरलेस एफएम रेडियो, डुअल सिम, कॉन्टेक्ट के लिए फोटो आइकन और हिंदी-अंग्रेजी समेत सात भाषाओं का सपोर्ट है।
- भारतीय एप ShareChat पर गूगल की नजर, 1.03 अरब डॉलर में हो सकता है सौदा
- गूगल प्ले-स्टोर से हटाया गया यह एप, हैकर्स तक पहुंचा रहा था निजी फोटो-वीडियोज
- Xiaomi के 33 लाख रुपये के नकली प्रोडक्ट बरामद, ग्राहकों के लिए कंपनी ने कही यह बात
- Tecno Camon 16 Review: कितना परफेक्ट है 10,999 रुपये में 64MP रियर कैमरे वाला यह फोन