भारतीय एप ShareChat पर गूगल की नजर,  1.03 अरब डॉलर में हो सकता है सौदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Google reportedly to take over of Twitter backed Indian social media startup Sharechat
sharechat - फोटो : PLAY STORE

    टिकटॉक और हेल्लो जैसे चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप के बंद होने के बाद भारतीय एप ShareChat की चांदी है, लेकिन बावजूद इसके बाद ShareChat को लेकर सौदेबाजी की रिपोर्ट सामने आ रही है। खबर आ रही है कि ShareChat को गूगल खरीद सकता है, हालांकि गूगल और शेयरचैट के बाद सौदे को लेकर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल और ShareChat के बीच यह सौदा करीब 1.03 बिलियन डॉलर में हो सकता है।

    कहा जा रहा है कि शेयरचैट के फाउंडर्स इसका कुछ हिस्सा अपने पास रखकर अधिकतर हिस्सा गूगल को देने की तैयार कर रहे हैं, हालांकि गूगल और शेयरचैट ने इस सौदे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसके बारे में आधिकारिक एलान किया जाएगा।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी सितंबर में ही शेयरचैट ने कुल 26.4 करोड़ डॉलर का फंड निवेशकों से जुटाया है, लेकिन यदि गूगल के साथ यह डील होते है तो सभी निवेशक शेयरचैट से बाहर हो जाएंगे। शेयरचैट में ट्विटर की भी फंडिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारतीय बाजार में मजबूत है ShareChat की पकड़

    शेयरचैट एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया एप है जो कि 15 भाषाओं में मौजूद है। इसके यूजर्स की संख्या करीब 16 करोड़ है। चाइनीज एप पर प्रतिबंध के बाद ShareChat के यूजर्स की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें