गूगल प्ले-स्टोर से हटाया गया यह एप, हैकर्स तक पहुंचा रहा था निजी फोटो-वीडियोज

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Nov 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Go SMS pro app has been removed from Google Play Store due to privacy issues
GO SMS Pro - फोटो : Amar Ujala

    हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया था कि एंड्रॉयड फोन में वायरस और मैलवेयर पहुंचाने का सबसे बड़ा जरिया गूगल प्ले-स्टोर ही है। थर्ड पार्टी एप स्टोर तो यूं ही बदनाम हैं। आए दिन गूगल प्ले-स्टोर पर किसी मैलवेयर, एडवेयर एप की पहचान होती है और मामला बिगड़ने पर गूगल उन एप को अपने स्टोर से हटा देता है।

    अब प्राइवेसी को लेकर GO SMS Pro एप को गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है। GO SMS Pro एप को एक अरब से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया था। GO SMS Pro को लेकर Trustwave ने जानकारी दी थी। ट्रस्टवेव ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि इस एप के जरिए हैकर्स आराम से आपके निजी मैसेज, फोटो और वीडियो तक पहुंच सकते हैं।

    विज्ञापन

    यह समस्या GO SMS Pro के 7.91 वर्जन में है। यह एप मैसेजिंग के दौरान एक लिंक तैयार करता था और उसी लींक के जरिए हैकर आपके फोन तक पहुंचने में कामयाब हो रहे थे, जबकि इस लिंक के बारे में यूजर्स को कोई खबर ही नहीं थी। यह एप इस तरह का काम लंबे समय से कर रहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि इस बग के कारण कितने लोगों का निजी डाटा हैक हुआ है। यदि आपके फोन में भी यह एप है तो आपके लिए यह बेहतर है कि पहले आप एप की स्टोरेज को डिलीट करें और फिर एप को डिलीट करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें