Tecno Camon 16 Review: कितना परफेक्ट है 10,999 रुपये में 64MP रियर कैमरे वाला यह फोन
64MP कैमरे वाला सबसे सस्ता फोनबैटरी फुल चार्ज होने पर मिलता है नोटिफिकेशन60Hz है डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट

विस्तार
टेक्नो ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपने एक नए स्मार्टफोन Tecno Camon 16 को लॉन्च किया है। टेक्नो के इस फोन के साथ 64 मेगापिक्सल लेंस के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, फ्रंट कैमरे के साथ ऑटो आईफोकस दिया गया है जो शॉर्ट वीडियो या इंटरव्यू के लिए एक अच्छा फीचर है। यह फोन में पंचहोल डिस्प्ले से लैस है। Tecno Camon 16 की कीमत 10,999 रुपये है। टेक्वो कैमन 16 को हमने 10 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू देखते हैं....
Tecno Camon 16 Review: डिजाइन और डिस्प्ले
Tecno Camon 16 की डिजाइन बाजार में मौजूद अधिकतर स्मार्टफोन से अलग है। कैमरा सेटअप के लिए बैक पैनल पर कुछ ज्यादा ही एरिया को कवर किया गया है। कैमरा सेटअप चौकोर है जिसमें चार लेंस और एक फ्लैश लाइट है। कैमरे के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Tecno Camon 16 डिजाइन के मामले में बड़ा और हेवी फोन है। फोन की चौड़ाई भी ठीक-ठाक है, क्योंकि इसमें 6.8 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले है और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है। फिनिशिंग किसी प्रीमियम स्मार्टफोन जैसी है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आएंगे, हालांकि फोन हाथ से बहुत फिसलता है। वैसे आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी ने फोन के साथ बॉक्स में बैक कवर भी दिया है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। लेफ्ट कॉर्नर पर पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा है।

पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में हैं और लेफ्ट में सिम कार्ड ट्रे को जगह मिली है। नीचे की सिंगल स्पीकर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में राइट साइड में एज स्क्रीन भी है जिसे आप स्वाइप करके देख सकते हैं। इसमें आप उन एप्स को रख सकते हैं जिनका इस्तेमाल अधिक होता है।

यह फोन क्लाउड व्हाइट और पूरिस्ट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा, यदि आपको छोटी साइज का फोन नहीं चाहिए तो डिजाइन के मामले में फोन अच्छा है। फोन में एक व्हाट्सएप मोड दिया गया है जिसे ऑन करने के बाद इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ व्हाट्सएप ही करेगा। अन्य एप बैकग्राउंड में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

डिस्प्ले अच्छी है, लेकिन एक दिक्कत है कि यह फुल एचडी को सपोर्ट नहीं करती है यानी आप यूट्यूब पर 1080 पिक्सल यानी फुल एचडी में वीडियो नहीं देख पाएंगे। डिस्प्ले के साथ कलर भी ठीक-ठाक है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 60Hz है। ब्राइटनेस और ऑटो ब्राइटनेस अच्छा है।

डिस्प्ले के साथ आईकेयर भी है जिसे ऑन करने पर डिस्प्ले की लाइट व्हाइट से थोड़ी पीली हो जाती है। डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में फोन ओवरऑल अच्छा है। डिस्प्ले के साथ नीचे की ओर थोड़ा ज्यादा बेजल मिलता है। बड़ी डिस्प्ले की चाहत रखने वालों के लिए यह फोन है।
Tecno Camon 16 Review: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस

टेक्नो के इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित HiOS V7.0.0 है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की अधिकतम स्पीड 2GHz है। इसमें गेमिंग के लिए Arm Mali-G52 ग्राफिक्स मिलता है। इसके साथ डुअल वीओएलटीई का भी सपोर्ट है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा। फोन में फिंगरप्रिंट के साथ फेस अनलॉक, आईकेयर, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में मिराकास्ट भी है।

चैटिंग को बेहतर बनाने के लिए फोन में सोशल टर्बो (Social Turbo) नाम से एक एप दिया गया है जो कि सिर्फ सोशल मीडिया एप के साथ ही काम करेगा। इस एप को इस्तेमाल करने पर व्हाट्सएप स्टेटस सेविंग, व्हाट्सएप मोड, स्टीकर मेकर, वीडियो ब्यूटी मोड और नोटिफिकेशन फ्लैश लाइट जैसे फीचर्स मिलेंगे। बेहतर गेमिंग के लिए गेम मोड भी मिलता है जो गेम खेलने के दौरान अपने आप ऑन हो जाता है और गेम को ऑप्टिमाइज करने के साथ-साथ नोटिफिकेशन और बैटरी को भी कंट्रोल करता है।

फोन में दिए गए जी70 प्रोसेसर का परफॉर्मेंस अच्छा है और बजट में इसे गेमिंग के लिए जाना जाता है। 15-20 तक गेम खेलने पर गर्म होने जैसी कोई समस्या नहीं आई। चार्जिंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होता है। फोन में बहुत सारे एप प्री-इंस्टॉल मिलते हैं जो बार-बार नोटिफिकेशन भेजकर परेशान करते हैं, हालांकि आप इन्हें डिलीट भी कर सकते हैं। फोन में कुछ गेमिंग एप्स के विज्ञापन भी दिखते रहते हैं जो बहुत ही परेशान करने वाले हैं। मल्टी टैब इस्तेमाल करने के दौरान फोन अटकता नहीं है। फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट दोनों तेजी से काम करता हैं। फोन में डार्क मोड और साइलेंट स्क्रीन रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है। स्पीकर की ऑडियो क्वालिटी पर्याप्त है। 10 दिनों तक इस फोन को इस्तेमाल करने के बाद हम यह कह सकते हैं कि अपनी कीमत में यह एक अच्छा स्मार्टफोन है।
Tecno Camon 16 Review: कैमरा

टेक्नो के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस AI है। कैमरे के साथ ऑटो आई फोकस फीचर दिया गया है जो कि वीडियो बनाने के लिए काफी काम का है। इसका फायदा यह है कि इसे ऑन करने के बाद कैमरा आपकी आंखों को ट्रैक करके करता है। ऐसे में डीफोकस होने की संभावना कम रहेगी। कैमरे के साथ ऑटो एचडीआर भी मिलता है। इसके अलावा आप टेक्नो के इस बजट फोन से बैकग्राउंड को ब्लर करके वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी आपको एआई का सपोर्ट मिलेगा। फोन के साथ शॉर्ट वीडियो फीचर भी है जिसकी मदद से तीन फास्ट मोड में शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। शॉर्ट वीडियो के लिए कई सारे इफेक्ट्स भी मिलेंगे। फोन के साथ 10एक्स जूम मिल रहा है जो कि डिफॉल्ट और 64 मेगापिक्सल दोनों लेंस के साथ मिलता है।

आमतौर पर बाजार में मौजूद शायद ही किसी 64 मेगापिक्सल लेंस के साथ जूम मिलेगा। कैमरे के साथ सुपर नाइट मोड भी है। कैमरे के साथ बोकेह, 2K QHD वीडियो सपोर्ट, 10एक्स जूम, स्लो मोशन जैसे फीचर्स हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


जहां तक कैमरे की परफॉर्मेंस की बात है तो कम रौशनी में कैमरा निराश करती है लेकिन पर्याप्त रौशनी में अच्छी फोटो क्लिक करता है। नाइट मोड में फोटो क्लियर नहीं आती है। वहीं कम रौशनी में Tecno Camon 16 कैमरा काफी न्वाइज के साथ फोटो क्लिक करता है।

जूम ठीक-ठाक है। मैक्रो लेंस वास्तविक कलर में फोटो क्लिक नहीं करता है। कई बार फोटो ओवर एक्सपोज्ड हो जाती है, जैसा कि आप सैंपल देख सकते हैं। क्लोजअप शॉट्स अच्छे हैं। पोट्रेट मोड भी ठीक-ठाक है।

फ्रंट कैमरे की क्वालिटी संतोषजनक है। फ्रंट कैमरे के साथ डुअल फ्लैश लाइट मिलती है जो इस सिगमेंट में शायद ही किसी फोन मे मिलती है। नाइट फोटोग्राफी में फ्लैश लाइट काफी मदद करती है।



तो कुल मिलाकर कहें तो 10,999 रुपये में टेक्नो कैमन 16 64 मेगापिक्सल वाला सबसे सस्ता फोन तो है लेकिन परफेक्ट कैमरे वाला फोन नहीं है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि फोन का कैमरा खराब है। तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
