Jio अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 30 मिनट की कॉलिंग, ऐसे करें चेक

दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग बंद करने का झटका देने के बाद रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मनाने में लगी है। इसी कड़ी में जियो अपने कुछ ग्राहकों को 30 मिनट फ्री कॉलिंग का ऑफर दे रही है। जियो के ग्राहकों को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दी जा रही है कि आपके फ्री में 30 मिनट की कॉलिंग मिली है,
हालांकि यह ऑफर जियो के सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिल रहा जो पहली बार रिचार्ज करा रहे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जियो का यह 30 मिनट फ्री कॉलिंग वाला ऑफर 17 अक्टूबर 2019 तक ही है। जियो ने इस ऑफर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि जियो ने 9 अक्टूबर को एलान किया था कि जियो के ग्राहकों को 10 अक्टूबर से दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करने के लिए अलग से रिचार्ज कराना होगा। कंपनी ने इसे इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) वाउचर नाम दिया है।
ये भी पढ़ेंः Jio IUC Charge: इन ग्राहकों को नहीं कराना होगा आईयूसी रिचार्ज, फ्री में ही होगी बातें
दूसरे शब्दों में कहें तो इस एलान के जियो के ग्राहकों को दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करने के लिए कम-से-कम 10 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। 10 रुपये के रिचार्ज में 124 मिनट की कॉलिंग मिलेगी जिसका इस्तेमाल आप दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करने में कर सकते हैं। वहीं 10 रुपये के रिचार्ज के बदले कंपनी अपने ग्राहकों को एक जीबी डाटा फ्री में दे रही है।
- Vodafone ने सस्ता प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी डाटा और कॉलिंग के साथ 28 दिन की वैधता
- जियो ने दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग बंद की, यूजर्स ने कहा- तुमने मेरी जिंदगी खराब की है
- Jio Update: बदल गए जियो के सभी प्लान, देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें लिस्ट
- Jio IUC Charge: इन ग्राहकों को नहीं कराना होगा आईयूसी रिचार्ज, फ्री में ही होगी बातें