Vodafone ने सस्ता प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी डाटा और कॉलिंग के साथ 28 दिन की वैधता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 11 Oct 2019 03:03 PM IST
Vodafone Rs 69 Prepaid Plan Launched Users Get Limited Data And Call
vodafone store

    दूरसंचार कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने एयरटेल और जियो जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए 69 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रोल आउट किया है। इससे पहले कंपनी ने All Rounder पैक सीरीज के तहत 35 रुपये, 65 रुपये, 145 रुपये और 245 रुपये के रिचार्ज पैक को भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था।

    कंपनी ने 69 रुपये वाले प्लान को इस सीरीज में जगह दी है। हालाकि, वोडाफोन ने इस प्लान की कीमत कुछ सर्कल्स में कम की हैं। कंपनी ने इस प्लान में अपने उपभोक्ताओं को टॉकटाइम नही देगी, लेकिन उन्हें कॉलिंग के लिए फ्री मिनट दिए जाएंगे। साथ ही इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    वोडाफोन ने इस रिचार्ज प्लान को बिहार, तेलंगाना, दिल्ली एनसीआर, गुजरात और कर्नाटक आदि सर्कल्स में पेश किया हैं। उपभोक्ताओं को इस पैक में 150 लोकल और एसटीडी मिनट समेत 250 एमबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही 100 एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इस रिचार्ज प्लान के यूजर्स समय सीमा को बढ़ा सकेंगे। इसके अलावा ग्राहक वोडा-आईडिया के 35 रुपये, 65 रुपये और 245 रुपये के प्रीपेड प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

    वोडा-आईडिया के यूजर्स को आईयूसी चार्ज नहीं देना होगा। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने इस जानकारी को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वोडा-आईडिया ने कहा है कि हम अपने उपभोक्ताओं पर इस तरह के चार्ज का बोझ नहीं डालना चाहते हैं। अब यूजर्स अनलिमिटेड कॉल की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें