Jio IUC Charge: इन ग्राहकों को नहीं कराना होगा आईयूसी रिचार्ज, फ्री में ही होगी बातें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 10 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Jio IUC Calling Charges only these customer have to recharge details here
jio iuc - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने 9 अक्टूबर को एलान किया कि वह अपने ग्राहकों से इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) चार्ज लेगा। ऐसे में जियो के ग्राहक यदि किसी दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर फोन करते हैं तो उन्हें प्रति मिनट 6 पैसे देने होंगे और इसके लिए उन्हें अलग से 10, 20, 50 या फिर 100 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

    jio
    jio - फोटो : amar ujala

    वहीं जियो ने यह भी कहा कि जियो से जियो के नेटवर्क पर हमेशा की तरह कॉलिंग फ्री रहेगी। हालांकि आपको बता दें जिन लोगों ने पहले से रिचार्ज करा लिया है और उनकी वैलिडिटी बची है तो ऐसे लोगों को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए पैसे नहीं देने होंगे। आइए जानते हैं विस्तार से....

    my jio plan
    my jio plan - फोटो : amar ujala

    उदाहरण के तौर पर आप इस फोटो को आप देखिए। इस प्लान की वैधता 26 दिसंबर तक है यानी 26 दिसंबर तक आपको IUC चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे में आप दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर 26 दिसंबर, 2019 तक फ्री में बात कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें जो लोग 10 अक्टूबर को या इसके बाद रिचार्ज कराते हैं उन्हें ही IUC चार्ज देना होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें