Jio Update: बदल गए जियो के सभी प्लान, देने होंगे ज्यादा पैसे, देखें लिस्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 10 Oct 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Jio iuc charge updates all prepaid plans changed all you need to know
JIO PLAN UPDATES - फोटो : jio.com

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों से इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) लेने के एलान के बाद अपने प्री-पेड प्लान की कीमतें बढ़ा दी है। यदि आप जियो के ग्राहक हैं और रिचार्ज कराने जा रहे हैं तो आपको नए प्लान के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं।

    JIO PLAN
    JIO PLAN - फोटो : JIO

    सबसे पहले आपको बता दें कि कंपनी ने अपने प्लान के साथ आईयूसी (दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए) चार्ज जोड़ा है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब सभी रिचार्ज के साथ आपको आईयूसी टॉपअप भी लेना होगा, हालांकि इसकी कीमत आप अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं। हालांकि टॉपअप की कीमत आपको फ्री डाटा भी मिल जाएगा।

    JIO PLAN IUC
    JIO PLAN IUC - फोटो : jio.com

    उदाहरण के लिए 399 रुपये वाले प्लान की शुरुआती कीमत अब 409 रुपये हो गई है जिसमें 399 रुपये प्लान की कीमत है और 10 रुपये आईयूसी चार्ज है। ऐसे में अब 409 रुपये खर्च करने पर आपको 84 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा और जियो से जियो के नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग मिलेगी। वहीं इस प्लान के साथ आपको दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करने के लिए 124 मिनट मिलेंगे। साथ में 10 रुपये के बदले आपको एक जीबी डाटा फ्री में मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें