मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो की बादशाहत बरकरार, जोड़े 42.8 लाख नए ग्राहक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, भोपालप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Mar 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Jio added more than 42 lakhs new customers during covid 19 era in madhya pradesh chhattisgarh
Jio Vodafone idea Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में रिलायंस जियो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। जियो ने एक साल में 42.8 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं जिसके बाद कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 3.31 करोड़ हो गई है। ट्राई के नए आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो के दिसंबर 2019 में 2.88 करोड़ ग्राहक थे जो दिसंबर 2020 में बढ़कर 3.31 करोड़ हो गए। ऐसे में कंपनी के ग्राहकों की संख्या में करीब 42.8 लाख का इजाफा हुआ है।

    कोरोना काल में जियो को काफी फायदा हुआ है। इस दौरान जियो ने जहां भारी संख्या में नए ग्राहक जोड़े हैं, वहीं दौरान वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में 35.5 लाख की गिरावट देखी गई है। वोडाफोन के दिसंबर 2019 में 2.49 करोड़ ग्राहक थे जो घटकर 2.13 करोड़ हो गए। 2020 में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में 57.7 हजार की गिरावट हुई है। कंपनी के दिसंबर 2019 में 1.476 करोड़ ग्राहक थे जो दिसंबर 2020 में घटकर 1.471 करोड़ हो गए।

    विज्ञापन

    BSNL को भी हुआ नुकसान

    बीएसएनल ने भी 2020 के दौरान 44.06 हजार ग्राहक खोए हैं। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 63.15 लाख से घटकर 62.71 लाख हो गई, हालांकि सर्किल कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2020 में मध्यप्रदेश में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 7.48 करोड़ से बढ़कर 7.55 करोड़ हो गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्राई ने वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के लिए टेलीकॉम कंपनियों की आय के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। अक्टूबर से दिसंबर 2020 की तिमाही में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो की कुल आय 1,571.48 करोड़ रुपये रही। वहीं वोडाफोन आइडिया की आय 671.98 करोड़ और एयरटेल की आय 668.18 करोड़ रुपये रही। बीएसएनल की कुल आय 95.67 करोड़ रुपये रही।

    ट्राई की दिसंबर 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में 115.3 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। देश में रिलायंस जियो के 40.8 करोड़, एयरटेल के 33.8 करोड़, वोडाफोन आइडिया के 28.4 करोड़ और बीएसएनएल के 11.8 करोड़ ग्राहक हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें