Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, अमेजन पर दिखा टीजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Mar 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Oppo F19 Pro plus and Oppo F19 Pro Teased to Launch in India Soon
Oppo F19 Pro+, Oppo F19 Pro - फोटो : AMAZON

    ओप्पो की एफ19 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro का टीजर अमेजन इंडिया पर जारी हो गया है। Oppo F19 सीरीज Oppo F17 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन होगा। बता दें कि ओप्पो एफ17 सीरीज के तहत पिछले साल सितंबर में Oppo F17 और Oppo F17 Pro लॉन्च हुए हैं।

    Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को लेकर अमेजन पर एक पेज लाइव हो गया है। अमेजन के पेज से फोन के नाम का खुलासा हो गया है, हालांकि फीचर्स के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं है। अमेजन पर Oppo F19 Pro+ 5G और Oppo F19 Pro को “coming soon” के साथ लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन

    फोन के फीचर्स के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई हैं। एक भारतीय टिप्स्टर ने दावा किया है। Oppo F19 Pro+ 5G को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ और Oppo F19 Pro को क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo F19 Pro+ 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Oppo F19 Pro+ 5G और Oppo F19 Pro को लेकर जो लीक रिपोर्ट सामने आई हैं उसके मुताबिक Oppo F19 Pro+ 5G की कीमत 25,000 रुपये के करीब होगी। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की होगी।

    इसके अलावा दावा है कि फोन में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा और अन्य दो में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    Oppo F19 Pro की संभावित कीमत

    Oppo F19 Pro को लेकर खबर है कि इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में चार रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें