11 मार्च को भारत मे लॉन्च होगा Samsung Galaxy M12, मिलेगा Exynos 850 प्रोसेसर

Samsung Galaxy M12 की भारत में लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हो गया है। Samsung Galaxy M12 को 11 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री अमेजन के साथ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने Samsung Galaxy M12 को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Galaxy M12 पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडेड वर्जन है।
Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओएस आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 3/4/6 जीबी रैम और 32/64/128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy M12 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्ससल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M12 की बैटरी
फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयाा है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 4जी नेटवर्क पर 58 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। फोन का वजन 221 ग्राम है। फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 12,000 रुपये से कम होगी।
- Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, अमेजन पर दिखा टीजर
- वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर अपॉइंटमेंट तक पूरी प्रक्रिया ऐसी है
- जल्द महंगे होने वाले हैं सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान, पहले करा लें ये शानदार रिचार्ज
- Facebook: अब हर कोई होगा रैपर, इस एप से घर पर ही स्टूडियो की तरह रिकॉर्ड कर सकेंगे रैप सॉन्ग